CBSE Term-1 Result: देशभर के लाखों छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की टर्म-1 परीक्षा के परिणाम किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा के बाद से ही बड़ी संख्या में छात्र अपने-अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई द्वारा यह परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। परिणाम चेक करने के तरीके और अन्य जानकारी के लिए इस खबर को आखिर तक पढ़ें।
2 of 7
CBSE Term-1 Result 2022
- फोटो : Social Media
CBSE Term-1 Result: कब तक जारी होंगे परिणाम?
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई इस हफ्ते के में टर्म-1 परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। कई रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई बुधवार 9 दिसंबर, 2022 या गुरुवार 10 दिसंबर, 2022 को कक्षा दसवीं और बारहवीं की टर्म-1 परीक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, सीबीएसई ने अब तक परिणाम को लेकर कोई भी आधिकारिक तारीख नहीं जारी की है। छात्र किसी भी नए अपडेट के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। आप हमारी बेबसाइट पर भी रिजल्ट से जुड़ी किसी भी नई अपडेट के लिए नजर बनाकर रखें।
3 of 7
CBSE Term-1 Result 2022
- फोटो : Social Media
CBSE Term-1 Result: 26 अप्रैल से शुरू होगी टर्म-2 परीक्षा
सीबीएसई ने हाल में नोटिस जारी करते हुए कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षाओं की तारीख जारी कर दी है। बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया था कि टर्म 2 परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू की जाएगी। अपने नोटिस में बताया है कि परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न वही होगा, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर में दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से टर्म-2 परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
4 of 7
CBSE Term-1 Result 2022
- फोटो : Social Media
CBSE Term-1 Result: दो टर्म में हो रही है इस बार बोर्ड परीक्षाएं
देश और दुनियाभर में को प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने इस बार कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं को दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित करने का फैसला किया है। 10वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर से 11 दिसंबर, 2021 तक किया गया था। वहीं, 12वीं के लिए परीक्षा 01 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में हुआ था।
5 of 7
CBSE Term-1 Result 2022
- फोटो : Social Media
CBSE Term-1 Result: छात्र नहीं होंगे फेल
सीबीएसई की ओर से जारी हो रहे टर्म- परीक्षा के परिणाम में कोई भी छात्र फेल नहीं होगा। छात्रों को केवल उनके विषयवार प्रदर्शन और उसमें प्राप्त अंकों से संबंधित परिणाम दिए जाएंगे। बोर्ड की ओर से टर्म-1 परिणाम को टर्म-2 के स्कोर के साथ मिलाने के बाद ही पास / फेल की स्थिति घोषित की जाएगी। इसलिए जो भी छात्र टर्म-1 परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, उनके पास अपने प्रदर्शन को सुधारने का एक मौका है।