😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Hiroshima Day sixth august 1945 nuclear bomb explosion in Japan during second world war
{"_id":"64cdd66ad9d3b5372408f4a6","slug":"hiroshima-day-sixth-august-1945-nuclear-bomb-explosion-in-japan-during-second-world-war-2023-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hiroshima Day: 78 साल पहले जापान ने देखा था तबाही का मंजर, अमेरिका के लिटिल बॉय ने दिया कभी न भूलने वाला दर्द","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Hiroshima Day: 78 साल पहले जापान ने देखा था तबाही का मंजर, अमेरिका के लिटिल बॉय ने दिया कभी न भूलने वाला दर्द
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 06 Aug 2023 10:04 AM IST
सार
आज से 78 साल पहले जापान ने जो तबाही का मंजर देखा था, शायद ही उसे इतिहास में भूला जा सकता है। छह अगस्त 1945 का वह दिन था, जब अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा में परमाणु बम गिराया था।
विज्ञापन
1 of 4
Hiroshima Day
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आज से 78 साल पहले जापान ने जो तबाही का मंजर देखा था, शायद ही उसे इतिहास में भूला जा सकता है। छह अगस्त 1945 का वह दिन था, जब अमेरिका ने जापान के शहर हिरोशिमा में परमाणु बम गिराया था।
परमाणु बम ने हिरोशिमा में 4000 डिग्री से भी ज्यादा की गर्मी पैदा की और देखते ही देखते पल भर में शहर तबाह हो गया। केवल हिरोशिमा ही नहीं बल्कि इसके तीन दिन बाद नागासाकी में भी परमाणु बम गिराकर अमेरिका ने यहां भी तबाही मचा दी थी।
Trending Videos
द्वितीय विश्व युद्ध को रोकने के लिए गिराया गया था बम
2 of 4
Hiroshima Day
- फोटो : Social Media
साल 1939 में शुरू हुए विश्व युद्ध को छह साल हो चुके थे, लेकिन जंग थमने का नाम नहीं ले रहा था। जापान उस समय भी एक ताकतवर देश हुआ करता था और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लगातार हमले कर रहा था।
इसे रोकने के लिए अमेरिका ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराकर जापान को न भूलने वाला दर्द दे दिया। अमेरिका ने हिरोशिमा में लिटिल बॉय और नागासाकी में फैट बॉय नामक परमाणु बम गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पल भर में तबाह हो गया शहर
3 of 4
Hiroshima Day
- फोटो : Social Media
हिरोशिमा पर परमाणु बम का असर ऐसा हुआ कि पल भर में ही 40,000 लोग मौत की नींद सो गए। परमाणु हमले का असर ऐसा था कि इस शहर के आसपास बसे शहरों में भी परमाणु विकिरण के कारण कई सालों तक अपंग बच्चे पैदा होते रहें।
अपने दो शहरों को बुरी तरह से जलता देख आखिरकार जापान ने अमेरिका के सामने सरेंडर किया, जिसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध का अंत हुआ। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने अमेरिका के नौसैनिक अड्डे पर्ल हार्बर पर हमला किया था, जिसका जवाब अमेरिका ने हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराकर दिया।
जापान ने परमाणु बम नहीं बनाने की खाई कसम
4 of 4
Hiroshima Day
- फोटो : Social Media
परमाणु बम का असर ऐसा दिखा की कई सालों तक जापान के इस शहर में रहने वाले लोग विकिरण बीमारी, जलन और अन्य घावों के कारण मरते रहे। इस हमले से हिरोशिमा में कुल एक लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
इस तबाही को देखते हुए जापान ने परमाणु शक्ति के शांतिपूर्ण इस्तेमाल और कभी परमाणु बम नहीं बनाने का संकल्प लिया। जापान के दो शहर को तबाह करने के बाद आज तक अमेरिका ने इसके लिए माफी नहीं मांगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X