इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान - IIRS), देहरादून ने पर्यावरण अध्ययन के लिए रिमोट सेंसिंग और जीआईएस की उपयोगिता पर इसरो-प्रायोजित ऑनलाइन समर स्कूल पाठ्यक्रम शुरू किया है। इस कोर्स के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे साथ ही पढ़ाई भी ऑनलाइन ही होगी।
आईआईआरएस और इसरो की पहल : स्कूली छात्रों के लिए रिमोट सेंसिंग और जीआईएस पर ऑनलाइन कोर्स शुरू
रिमोट सेंसिंग डेटा और जीआईएस (भौगोलिक सूचना प्रणाली) का उपयोग चक्रवात, सुनामी, हिमस्खलन, बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, जंगल की आग आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के अलावा प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण प्रदूषण की निगरानी और मानचित्रण के लिए किया जा सकता है।
यह है पाठ्यक्रम का उद्देश्य
इस समर कोर्स का उद्देश्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के छात्रों में रिमोट सेंसिंग टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूकता पैदा करना और सूचनात्मक व्याख्यान और प्रदर्शन के माध्यम से धरती और उसके पर्यावरण के अध्ययन के लिए इसका उपयोग करना है। रिमोट सेंसिंग और जीआईएस तकनीक विशाल पर्यावरण को समझने के लिए संभावित उपकरण हैं। पर्यावरण विज्ञान में जीआईएस और इमेज प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से उपग्रह डेटा उपयोग के ज्ञान को उजागर करने की एक बड़ी गुंजाइश है क्योंकि इससे छात्रों को रिमोट सेंसिंग के महत्व को समझने और फिर करिअर के बारे में निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
पाठ्यक्रम संरचना
आवेदन कैसे करें
10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के भारतीय स्कूली छात्र समर कोर्स के लिए https://admission.iirs.gov.in/coursecalender पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक बार जब आप पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर देते हैं, तो आपको अपने ईमेल पर एलएमएस पोर्टल के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त हो जाएंगे। कृपया सुनिश्चित करें कि दर्ज की गई ईमेल आईडी सही है। क्योंकि उसी पर कक्षाओं के लिंक और प्रमाण पत्र भेजे जाएंगे।
अधिक विवरण या पूछताछ के लिए हेल्पलाइन
1966 से कर रहा प्रशिक्षित
बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस), देहरादून और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की संयुक्त पहल के तहत, विभिन्न हितधारकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नए स्नातकों से लेकर शिक्षाविदों, उद्योग, विभिन्न सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों सहित नीति निर्माताओं तक को 1966 से रिमोट सेंसिंग और जीआईएस विज्ञान के क्षेत्र में प्रशिक्षण और शिक्षा प्रदान करने में लगा हुआ है।
पर्यावरण अध्ययन के लिए रिमोट सेंसिंग और जीआईएस की उपयोगिता पर इसरो-प्रायोजित ऑनलाइन समर स्कूल पाठ्यक्रम का आधिकारिक ब्रोशर यहां से डाउनलोड करें।