{"_id":"5c90b21bbdec22145b20e1f7","slug":"know-about-blind-man-the-name-is-srikanth-bolla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंखों से नहीं देख सकते फिर भी हैं करोड़ों के मालिक, रतन टाटा भी हुए इनसे प्रभावित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
आंखों से नहीं देख सकते फिर भी हैं करोड़ों के मालिक, रतन टाटा भी हुए इनसे प्रभावित
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
श्रीकांत बोला को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। दुनिया उन्हें 50 करोड़ रुपए की कंज्यूमर फूड पैकेजिंग कंपनी बौलेंट इंडस्ट्रीज के CEO के रूप में जानती है लेकिन श्रीकांत को ये मुकाम यूं ही नहीं हासिल हुआ। यहां तक पहुंचने के लिए कितने पापड़ बेलने होंगे ये आप सोच भी नहीं सकते। आएये पढ़ते हैं इनके बारे में अगली स्लाइड में...
Trending Videos
2 of 5
जब श्रीकांत का जन्म हुआ, तो उनके कुछ रिश्तेदारों ने उनके माता-पिता को उन्हें मार देने को कहा था क्योंकि श्रीकांत को जन्म से ही दिखाई नहीं देता था। जब श्रीकांत का जन्म हुआ तब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सहीं नहीं चल रही थी, इसके बावजूद भी श्रीकांत ने 10वीं में 90 फीसदी मार्क्स हासिल किए। वो दसवीं के बाद साइंस पढ़ना चाहते थे लेकिन उनके ब्लाइंड होने के कारण, उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
6 महीने के संघर्ष के बाद आखिरकार उन्हें साइंस सब्जेक्ट से पढ़ने की इजाजत मिली लेकिन फिर उन्हें 2009 में IIT दाखिले में भी काफी बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने विदेश जाकर पढ़ाई करने का फैसला लिया।
4 of 5
भारत लौटकर श्रीकांत ने कुछ कर्मचारियों के साथ अपनी कंपनी शुरू की। आज वो हैदराबाद स्थित 50 करोड़ रुपये की बौलेंट इंडस्ट्रीज कंपनी के मालिक हैं। श्रीकांत की कंपनी अशिक्षित और विकलांगों को नौकरी देती है।
विज्ञापन
5 of 5
श्रीकांत ने अपने काम से रतन टाटा को इतना प्रभावित कर दिया कि उन्होंने श्रीकांत की कंपनी में इंवेस्ट भी किया। श्रीकांत कहते हैं किसी की सेवा करने का मतलब यह नहीं है कि आप ट्रैफिक लाइट के पास बैठे हुए भिखारी को एक सिक्का दें और आगे बढ़ जाएं। सेवा का मतलब होता है कि आप उसे जिंदगी जीने के मौके उपबल्ध कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।