अगर आपको भी अपनी तस्वीरें खींचने का शौक है और उन्हें दोस्तों के साथ शेयर करना चाहते हैं तो सोशल नेटवर्क एप्लिकेशन इंस्टाग्राम आपके लिए ही है। इंस्टाग्राम के जरिए आप अपनी तस्वीरें अपलोड और एडिट कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ी जानकारी बताते हैं।
इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बनाने के ये हैं फायदे, इस्तेमाल करने से पहले रखें इन बातों का ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1. इंस्टाग्राम एप करें डाउनलोड
सबसे पहले अपने डिवाइस के एप स्टोर में जाएं और इंस्टाग्राम टाइप करें। स्क्रॉल करके अपने एप को खोजें और उसे इंस्टॉल करें। अगर आप एप को आईट्यून्स से डाउनलोड करते हैं तो इसे प्रयोग करने से पहले आपको iOS डिवाइस को सिंक (sync) करना पड़ेगा।
2. इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाएं
अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर इंस्टाग्राम आइकॉन पर टैप करें। अकाउंट बनाने के लिए अपने स्क्रीन के नीचे वाले साइन-अप बटन पर क्लिक करें और संबंधित निजी जानकारियां डालकर अपलोड करें। 'अबाउट' सेक्शन में एक व्यक्तिगत वेबसाइट के साथ आप अपनी व्यक्तिगत सूचनाएं भी डाल सकते हैं।
3. फ्रेंड्स को फॉलो करें
अब अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट को फेसबुक, ट्विटर या ईमेल अकाउंट से इम्पोर्ट कर सकते हैं। आप अपने फ्रेंड्स को उनके नाम और यूजर नेम से भी ढूंढ़ सकते हैं। वो लोग आपके न्यूज फीड को अपने पोस्ट में देखकर आपको फॉलो करने की अनुमति देंगे। आप उन लोगों को भी फॉलो कर सकते हैं जिन्हें आप पर्सनल तौर पर नहीं जानते हैं।
4. अकाउंट फॉलो करें
आप किसी भी वक्त अपने अकाउंट से दोस्तों को जोड़ सकते हैं। यही नहीं इंस्टाग्राम द्वारा बताए गए यूजर को उनके नाम के सामने वाले 'फॉलो' बटन पर क्लिक करके फॉलो कर सकते हैं। प्रक्रिया खत्म होने के बाद आप 'डन' पर क्लिक करके सीधे अकाउंट में जा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X