फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Bihar 10th Board Result 2018: 23 में से 16 टॉपर एक ही स्कूल से, जानें क्या है इसकी खासियत

Wed, 27 Jun 2018 12:10 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 27 Jun 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
bihar board 10th result 2018- know interesting facts about Simultala Awasiya Vidyalaya

जमुई के सिमुलतला में 2010 में स्थापित सिमुलतला आवासीय विद्यालय सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट के रुप में जाना जाता है, जहां प्रदेश भर के मेधावी छात्र और छात्राएं पढ़ते हैं। दरअसल जब 2000 में बिहार से झारखंड अलग हो गया तो उस वक्त बिहार के मेधावी बच्चों से जुड़े प्रमुख स्कूल झारखंड के हिस्से चले गए। बिहार में इस बात की आवश्यकता महसूस की गई कि मेधावी छात्रों को बेहतर माहौल और शिक्षा देने के लिए राज्य में स्कूल का गठन किया जाना चाहिए। इसी कड़ी में 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिमुलतला विद्यालय का उद्घाटन किया। 

bihar board 10th result 2018- know interesting facts about Simultala Awasiya Vidyalaya
Simultala Awasiya Vidyalaya - फोटो : FACEBOOK

अपनी स्थापना के साथ ही जमुई जिले के झाझा कस्बे में स्थित यह स्कूल सफलता के नए कीर्तिमान रच रहा है। इस स्कूल के छात्रों ने 2013 में अंतरराष्ट्रीय मैथमेटिक्स ओलंपियाड में दबदबा कायम किया था। बिहार के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित हो चुका है। इस साल 68.89 प्रतिशत छात्र पास हुए। इस साल टॉप-10 में 23 स्टूडेंट्स टॉपर्स लिस्ट में शामिल हुए।

bihar board 10th result 2018- know interesting facts about Simultala Awasiya Vidyalaya
Simultala Awasiya Vidyalaya

उन 23 स्टूडेंट्स में 16 स्टूडेंट्स सिमुलतला आवासीय विध्यालय (Simultala Awasiya Vidyalaya) से हैं। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रेरणा राज ने 91.4 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की दो छात्राएं प्रज्ञा और शिखा रही हैं जिन्हें 454 नंबर मिले हैं। तीसरे स्थान पर भी इसी स्कूल की अनु प्रिया हैं। इस स्कूल को 'टॉपर्स फैक्ट्री' या 'मिनी शिमला' भी कहा जाता है। हर साल यहां के बच्चे टॉप करते हैं। इस स्कूल की स्थापना 9 अगस्त 2010 में की गई थी। आइए जानते हैं यहां के बच्चे कैसे टॉप करते हैं। यहां किस तरह से पढ़ाई कराई जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bihar board 10th result 2018- know interesting facts about Simultala Awasiya Vidyalaya
Simultala Awasiya Vidyalaya

4:30 बजे उठाया जाता है स्टूडेंट्स को
सिमुलतला आवासीय विध्यालय में स्टूडेंट्स को तड़के सुबह उठा दिया जाता है। सुबह सबसे पहले स्टूडेंट्स को एक्सरसाइज और प्रार्थना कराई जाती है। स्कूल 8 बजे से शुरू होता है और 2 बजे तक चलता है। इसके बाद ब्रेक होता है। जिसके बाद शाम 6:30 बजे से 9:30 बजे तक सेल्फ स्टडी का टाइम होता है। उस वक्त भी स्टूडेंट्स को पढाई में कोई प्रॉब्लम होती है तो शिक्षक मदद करते हैं। ये स्कूल इंग्लिश मीडियम है। यहां बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक्स और एनसीआरटी से पढ़ाई कराई जाती है। बता दें, इस साल कुल 12 लाख 11 हजार 617 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें 6 लाख 68 हजार 505 लड़के, जबकि 5 लाख 44 हजार 112 लड़कियां हैं। इस साल 17 लाख 58 हजार, 795 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
bihar board 10th result 2018- know interesting facts about Simultala Awasiya Vidyalaya
Simultala Awasiya Vidyalaya

देखें सिमुलतला अवासीय विध्यालय के टॉपर्स की पूरी लिस्ट
प्रेरणा राज  (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
प्रज्ञा (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
शिखा कुमारी (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
अनुप्रिया कुमारी (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
समीर कुमार  (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
खुशबू कुमारी (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
नेहा कुमारी (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
सोनम कुमारी (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
फुलेकांत रंजन  (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
यशवंत राज  (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
अंजलि कुमारी  (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
अनुपमा कुमारी (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
अभिषेक कुमार (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
अंकित कुमार (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
तनुज कुमार मंगलम (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 
टिप्पणियां दीपक कुमार (सिमुताला आवासीय विद्यालय जमुई) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed