फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Patna: मौलाना मज़हरुल हक़ अरबी और फ़ारसी विश्वविद्यालय की 17वीं अधिषद बैठक संपन्न, 36.78 करोड़ का बजट पारित

Sat, 08 Feb 2025 05:20 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 08 Feb 2025 05:20 PM IST
सार

Maulana Mazharul Haque University Patna: बिहार की राजधानी पटना स्थित मौलाना मज़हरुल हक़ अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय की 17वीं अधिषद बैठक में कुल ₹36.78 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया।

विज्ञापन
Maulana Mazharul Haque Arabic and Persian University Patna 17th board meeting, budget of Rs 36.78 crore passed
Maulana Mazharul Haque Arabic and Persian University - फोटो : Official Facebook Page
Maulana Mazharul Haque University Patna: मौलाना मजहरुल हक़ अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना की अधिषद की 17वीं बैठक आज विश्वविद्यालय परिसर के सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहम्मद आलमगीर की अध्यक्षता में शांतिपूर्वक सफलता से संपन्न हुई। 


इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में कुलपति ने उपस्थित सीनेट सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में मौलाना मजहरुल हक़ अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने की हर संभव कोशिश की जा रही है और पूरा विश्वविद्यालय परिवार इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कुलपति की जिम्मेदारी संभालने के बाद विश्वविद्यालय में नामांकन और परीक्षा की प्रक्रिया बिल्कुल नियमित हो चुकी है। 
Maulana Mazharul Haque Arabic and Persian University Patna 17th board meeting, budget of Rs 36.78 crore passed
Maulana Mazharul Haque Arabic and Persian University - फोटो : Official

आठ संकायों में पीएचडी के लिए दूसरे बैच की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू

प्रो. मोहम्मद आलमगीर ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी आठ संकायों में पीएचडी के लिए दूसरे बैच की नामांकन प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। कुलपति ने शिक्षा विभाग में लंबित नए पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त की और अधिषद के सदस्यों से इस बारे में सरकार से उच्चस्तरीय स्तर पर हस्तक्षेप की मांग की।

रोजगार मुहैया कराने के लिए पांच सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे

कुलपति ने यह भी बताया कि अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से विश्विद्यालय आगामी कुछ हफ्तों में सिलसिलेवार ढंग से पांच सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने जा रहा है। यह निःशुल्क पाठ्यक्रम पहले चरण में 10 मदरसों में शुरू किया जाएगा।
Maulana Mazharul Haque Arabic and Persian University Patna 17th board meeting, budget of Rs 36.78 crore passed
Maulana Mazharul Haque Arabic and Persian University - फोटो : Official

वार्षिक बजट में 36 करोड़+ रुपये पारित

इस सीनेट में विश्वविद्यालय के वार्षिक बजट (2025-26) कुल 36 करोड़ 78 लाख 65 हजार 764 को सीनेट सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इस अवसर पर सीनेट के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और विश्वविद्यालय के बहुमुखी विकास एवं विस्तार के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maulana Mazharul Haque Arabic and Persian University Patna 17th board meeting, budget of Rs 36.78 crore passed
Maulana Mazharul Haque Arabic and Persian University - फोटो : Official

सीनेट की इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व कुलपति प्रो शर्फे आलम एवं प्रो शम्सुज़ुहा, महबूब आलम (विधायक), श्री अख़्तरुल इस्लाम शाहीन (विधायक), मुन्ना चौधरी, नथुनी खरवार, शाह जावेदी, डॉ. खुर्शीद अनवर, हस्मत नौशाबा, अब्दुल क़यूम अंसारी, डॉ. असदुल्लाह खान, परवेज उर रहमान, मो. सालेह, ज़फर इमाम, ख़ालिद कमाल, माज़ आरफ़ी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत में तिलावत-ए-कुरान पाक़ का पाठ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ तहसीन ज़मां ने किया। कार्यक्रम का संचालन कुलपति कर्नल कामेश कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संकाय अध्यक्ष (मानविकी) डॉ. मो. एज़ाज़ आलम ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed