स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परीक्षा के लिए पंजीकरण राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन शुरू हो गया है।
नीट यूजी 2021 : रजिस्ट्रेशन शुरू, 13 भाषाओं में होगी परीक्षा, इन दो चरणों में होंगे आवेदन
NEET UG 2021 Registration begins: स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नीट यूजी 2021 रजिस्ट्रेशन का पहला चरण
एनटीए की विस्तृत अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि से पहले सूचना के पहले सेट को भरने की जरूरत है। पहले सेट में उम्मीदवारों को व्यक्तिगत विवरण, दस्तावेजों की स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान और संबंधित जानकारी देनी होती है।
नीट यूजी 2021 रजिस्ट्रेशन का दूसरा चरण
नीट के लिए विस्तृत अधिसूचना के अनुसार, दूसरे सेट में, उम्मीदवारों को पहले सेट में दी गई जानकारी का विवरण प्रस्तुत करना होता है। जैसे माता-पिता की आय का विवरण, निवास स्थान, शैक्षणिक विवरण जैसी जानकारी नीट यूजी 2021 के आवेदन पत्र के दूसरे चरण में देनी होगी।
नीट यूजी 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
नीट यूजी 2021 की विस्तृत गाइडलाइन यहां क्लिक कर पढ़ एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
The NEET(UG) 2021 will be for the first time conducted in 13 languages with new addition of Punjabi & Malayalam. The languages now being offered are Hindi, Punjabi, Assamese, Bengali, Odia, Gujarati, Marathi, Telugu, Malayalam, Kannada, Tamil, Urdu and English: Dharmendra Pradhan
नीट यूजी 2021 के आवेदन के लिए इस सीधे लिंक पर क्लिक करें।
नीट यूजी 2021 को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी यह जानकारी।