{"_id":"5cf77cfebdec22070d45b230","slug":"without-internet-get-a-job-it-s-not-a-dream-know-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना इंटरनेट के भी घर बैठे पा सकते हैं सरकारी नौकरी, बेरोजगारों के लिए तोहफा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
बिना इंटरनेट के भी घर बैठे पा सकते हैं सरकारी नौकरी, बेरोजगारों के लिए तोहफा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 05 Jun 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
आज के समय में इंटरनेट के बिना जीवन जीना असंभव सा लगता है। हां अगर पुराने समय की बात की जाए तो इंटरनेट का प्रयोग मात्र कुछ ही लोग जानते थे, इसलिए जिंदगी आराम से कट जाती थी। पर ऐसा सोचना गलत होगा। चल रहे वक्त में ऑनलाइन जॉब सर्च किए जाते हैं, जिसकी वजह से जॉब सर्चिंग आसान हो गई है। लेकिन नौकरी पाने के लिए केवल इंटरनेट पर भरोसा करना क्या सही होगा...? नहीं आपको अपने स्रोतों को और पक्का करना होगा। यहां हम आपको बता रहे हैं आप कैसे बिना इंटरनेट के नौकरी ढूंढ सकते हैं... आइये पढ़ते हैं अगली स्लाइड में...
Trending Videos
2 of 5
रोज-रोज ऑनलाइन नौकरी सर्च करने के झंझट से बचने के लिए और सनहरे अवसर पाने के लिए हम आपको बेहद दिलचस्प तरीका बता रहे हैं। यहां हम एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज की बता कर रहे हैं। आपको ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों मोड में एक फॉर्म भरना होगा और उसे एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज में जमा कराना होगा। यह विभाग सरकारी क्षेत्र में शामिल होने के लिए आपको अनेक मौके देगा। अपने राज्य के रोजगार विनिमय के साथ खुद को आज ही पंजीकृत करें और सरकारी नौकरी की जानकारी घर बेठे प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आज के समय में भी रोजगार समाचार आपके बेहद काम आ सकता है। बिना इंटरनेट आप इसके जरिए जॉब की जानकारी ले सकते हो। चाहे छोटे पद की जॉब हो या पद हो सीईओ का आपको हर प्रकार की जॉब मिल जाएगी। बता दें कि रोजगार पत्र सप्ताह में एक बार निकलता है। उम्मीदवार मार्केट से बड़ी आसानी से इसे खरीद सकते हैं। नौकरी के साथ-साथ, रोजगार समचार नौकरी से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रवेश से संबंधित नोटिस, बैंकों से संबंधित नौकरी, राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्तियों के लिए आयोजित परीक्षाओं का परिणाम भी प्रदान करता है।
4 of 5
भले ही आप नौकरी की तलाश नहीं कर रहे हैं, तब भी आपको अपना रिज्यूम हमेशा अपडेट रखना चाहिए। अपने घर पर रिज्यूमेंं की एक फोटोकॉपी रखें और जब आवश्यक हो तो अपने रिश्तेदारों के साथ साझा करें, यदि वे किसी कंपनी में काम करते हैं या उनकी किसी बड़े संस्थान में जान-पहतान है तो वे आपके काम आ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
घर पर ही करें सरकारी नौकरी की तैयारी-
सरकारी नौकरी पाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है आपकी योग्यता, करंट अफेयर्स पर आपकी पकड़ और आपकी कौशल। नौकरी पाने के लिए दो पड़ावों को पार करना होता है, पहली लिखित परीक्षा और दूसरा साक्षात्कार। न्यूजपेपर और मैग्जीन में छपने वाले सरकारी नौकरी के कर्मचारियों के इंटरव्यू से भी आपको बहुत मदद मिल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।