फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Massey: जब इरफान से पहली बार मिले थे विक्रांत, बताया- अभिनेता के साथ बन रही मूवी क्यों रह गई अधूरी

Mon, 19 Feb 2024 09:57 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
12 fail Actor Vikrant Massey When met veteran actor Irrfan khan for the first time know interesting story
इरफान खान और विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2023 में आई '12वीं फेल' फिल्म ने अभिनेता विक्रांत मैसी के करियर को एक नया मोड़ दिया है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की बल्कि हर वर्ग के दर्शकों से इसे प्यार और सराहना मिली। फिल्म में अपने किरदार के लिए विक्रांत ने फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता। हालांकि, अभिनेता के लिए यह सफर आसान नहीं था। कई वर्षों तक छोटे पर्दे पर काम करने के बाद विक्रांत ने फिल्मों में छोटी भूमिकाएं करनी शुरू की थी। इसके बाद साल 2017 में उन्हें 'ए डेथ इन द गंज' फिल्म मिली, जो उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। एक साक्षात्कार में विक्रांत ने खुलासा किया कि वे दिग्गज दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ भी काम करने वाले थे। इस दौरान विक्रांत ने इरफान खान से अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया।

12 fail Actor Vikrant Massey When met veteran actor Irrfan khan for the first time know interesting story
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत ने बताया, 'इरफान साहब से मैंने अपनी बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला था। मेरे घर के ऊपर एक थिएटर एक्टर रहते हैं, जो उनके अच्छे दोस्त हैं। वो उनके घर आए थे और मैं गाड़ी से कुछ सामान लेने जा रहा था। ऊपर से लिफ्ट नीचे आईं और जब उसका दरवाजा खुला तो मैंने इरफान साहब को देखा, मैंने बता नहीं सकता कि मैंने क्या महसूस किया था'।

12 fail Actor Vikrant Massey When met veteran actor Irrfan khan for the first time know interesting story
इरफान खान और विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान '12वीं फेल' अभिनेता ने इरफान खान के साथ काम करने का किस्सा भी साझा किया। विक्रांत ने बताया कि उन्होंने इरफान के साथ एक फिल्म करने वाले थे। विक्रांत ने बताया, 'विशाल भारद्वाज 'सपना दीदी' नाम से एक फिल्म बना रहे थे। उसमें दीपिका पादुकोण और इरफान साहब थे। फिल्म में मेरा भी एक रोल था। दीपिका और मैं लुक टेस्ट दे रहे थे और वह इरफान साहब मुख्य भूमिका में थे। हम अगले दिन उनसे मिलने वाले थे लेकिन जब अगले दिन मैं सो के उठा, तब तक उनके कैंसर की खबर सामने आ चुकी थी। इसके बाद सब कुछ रुक गया'।
Amitabh Bachchan: जलसा के बाहर प्रशंसकों से मिलकर भावुक हुए बिग बी, वीडियो साझा कर कहा- ये नहीं है तो कुछ नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
12 fail Actor Vikrant Massey When met veteran actor Irrfan khan for the first time know interesting story
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत ने इरफान खान को याद करते हुए बताया कि उनका पसंदीदा फिल्म 'मकबूल' था। हाल ही में इरफान खान के बेटे और अभिनेता ने बाबिल खान ने भी एक भावुक नोट शेयर अपने पिता को याद किया था। पोस्ट में बाबिल अपने पिता इरफान के साथ आखिरी बार डांस नहीं कर पाने का अफसोस जताया था।
Riteish Deshmukh: 'वेद' के बाद अब इस मूवी का निर्देशन करने जा रहे हैं रितेश, शिवाजी महाराज पर आधारित है फिल्म

विज्ञापन
12 fail Actor Vikrant Massey When met veteran actor Irrfan khan for the first time know interesting story
बाबिल खान, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बाबिल ने अपने नोट में आगे लिखा था, 'कोई भी उन्हें उस तरह नहीं जानता था जैसे उन्हें मैंने जाना। यह कहना आसान है, उन्हें याद करना आसान है। उन्हें खोने के बारे में सोचकर भावुक होना और रोना आसान है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि मुश्किल क्या है? उनकी आवाज में उस चीज को याद करना जब वे ऊंची आवाज में मुझे बाबिलुउउउ कहकर बुलाते थे'। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Babil (@babil.i.k)


Sushmita Sen: मिस यूनिवर्स बनने के बाद सुष्मिता सेन ने सीखा टेबल मैनर्स, मेक्सिको डिनर में हुई थीं शर्मिंदा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed