फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadar-Alekha Marriage: अलेखा आडवाणी बनीं कपूर खानदान की बहू, समंदर किनारे किया लिपलॉक, तस्वीरें वायरल

Mon, 13 Jan 2025 08:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 13 Jan 2025 08:34 PM IST
सार

नवंबर 2023 में रोका समारोह के बाद आदर और अलेखा ने 12 जनवरी, 2025 को एक दूसरे को जीवन साथी के रूप में चुना है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Aadar Jain marries Alekha Advani in an intimate white themed Wedding Pictures goes viral on Internet
आदर जैन, अलेखा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @mera_aks2020

रीमा जैन के बेटे और करीना कपूर खान के चचेरे भाई आदर जैन ने मंगेतर अलेखा आडवाणी के साथ गोवा में शादी की है। कपल ने एक निजी समारोह की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। नवंबर 2023 में रोका समारोह के बाद आदर और अलेखा ने 12 जनवरी, 2025 को एक दूसरे को जीवन साथी के रूप में चुना है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Aadar Jain marries Alekha Advani in an intimate white themed Wedding Pictures goes viral on Internet
आदर जैन, अलेखा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @mera_aks2020

कपल से साझा की शादी की तस्वीरें
सोमवार को इस कपल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी शादी की रस्मों की क्लिप शेयर कीं। इसमें शादी के बाद नवविवाहित कपल को गले मिलते हुए देखा जा सकता है। पति-पत्नी के तौर पर उनका पहला किस हर किसी का दिल जीत रहा है। इस शादी में करिश्मा कपूर भी मौजूद थीं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शादी की एक तस्वीर शेयर की। पोस्ट के साथ लिखा था, "अलेखा और आदर की शादी का जश्न मनाते हुए"।  
 
View this post on Instagram

A post shared by Aks (@mera_aks2020)

Aadar Jain marries Alekha Advani in an intimate white themed Wedding Pictures goes viral on Internet
आदर जैन, अलेखा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @mera_aks2020

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर अलेखा और आदर की शादी के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसमें वह अपनी शादी को खूब एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। कपल को एक-दूसरे को लिप लॉक करते हुए भी देखा जा सकता है। परिवार के सदस्य कपल को आशीर्वाद देते भी नजर आ रहे हैं।

Harsha Richhariya: कौन हैं महाकुंभ में नजर आई हर्षा रिछारिया? एंकरिंग और अभिनय छोड़ बनीं सुंदर साध्वी

विज्ञापन
विज्ञापन
Aadar Jain marries Alekha Advani in an intimate white themed Wedding Pictures goes viral on Internet
आदर जैन, अलेखा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @aadarjain

आदर ने सगाई की तस्वीरें कीं साझा
इससे पहले आदर जैन ने सितंबर 2024 में अलेखा आडवाणी से अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा की थी। अभिनेता ने समुद्र के किनारे के प्रपोजल की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, जहां उन्होंने लिखा था कि अपनी फर्स्ट क्रश और "सबसे अच्छी दोस्त" को उनकी उंगली में अंगूठी पहनाकर हमेशा के लिए अपना बना लिया है।

विज्ञापन
Aadar Jain marries Alekha Advani in an intimate white themed Wedding Pictures goes viral on Internet
आदर जैन, अलेखा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @aadarjain

परिवार वाले भी थे मौजूद
आदर जैन अभिनेता-फिल्म निर्माता राज कपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं। बता दें कि रीमा जैन करिश्मा, करीना और रणबीर कपूर की मौसी हैं। आदर जैन कैदी बैंड, मोगुल और हैलो चार्ली जैसी बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। अलेखा आडवाणी से पहले आदर एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed