फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: क्या महाभारत होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? संन्यास लेने की अफवाहों पर अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया

Thu, 12 Jun 2025 10:53 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 12 Jun 2025 10:53 AM IST
सार

Aamir Khan Retirement: हाल ही में अफवाहें उड़ीं कि आमिर खान 'महाभारत' के बाद एक्टिंग से संन्यास ले लेंगे। आमिर खान ने इस अफवाह पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Aamir Khan Reaction on retirement after mahabharata say listen answer carefully
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में हैं। वह इसके प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि शायद फिल्म 'महाभारत' के बाद मेरे पास करने के लिए कुछ न बचे। लोगों ने आमिर की इस बात का यह मतलब निकाला कि वह महाभारत के बाद एक्टिंग से संन्यास ले लेंगे। इस पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है।

Aamir Khan Reaction on retirement after mahabharata say listen answer carefully
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्टिंग से पीछे नहीं हटेंगे आमिर खान
आमिर खान ने जूम से बातचीत में कहा है कि एक्टिंग से पीछे हटने का उनका कोई प्लान नहीं है। आमिर खान ने कहा 'महाभारत हमारी आखिरी फिल्म नहीं होगी। अभी मामला ऐसा है कि हम कुछ भी बोलें, उसका गलत मतलब निकल आता है। मुझसे पूछा गया कि आप कोई ऐसी फिल्म करो जिसको करने के बाद आपका काम करने का मन न हो। तो वह फिल्म कौन सी होगी?'

Aamir Khan Reaction on retirement after mahabharata say listen answer carefully
फिल्म 'सितारे जमीन पर' में आमिर खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आमिर ने कहा ध्यान से सुना करें बाते
इसके बाद आमिर ने कहा 'मटेरियलवाइज मुझे एक ही चीज नजर आती है कि जो फिल्म करने के बाद शायद मेरे मन में ये ख्याल उठे कि बस हो गया। मैंने उसका जवाब इस तरह दिया था। लोगों को लगा कि महाभारत मेरी आखिरी फिल्म होगी। जवाब को ठीक से सुना कीजिए।'

यह खबर भी पढ़ें: Kajol: आमिर खान की '3 इडियट्स' को नकारने पर काजोल ने रखी राय, कहा- उनके बिना अच्छा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Reaction on retirement after mahabharata say listen answer carefully
आमिर खान - फोटो : यूट्यूब

क्या बोले थे आमिर खान?
आपको बता दें कि आमिर खान ने हाल ही में राज शमनी के साथ अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के बारे में बात की थी। इसके बाद उनके संन्यास लेने की अफवाहें उड़ने लगीं। आमिर ने तब कहा था 'यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है कि मैं महाभारत बनाऊं, मैं इस पर 'सितारे जमीन पर' की रिलीज के बाद काम करना शुरू कर दूंगा। मुझे लगता है कि यह ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसको करने के बाद मुझे ये लगेगा कि अब मैं इससे अच्छा नहीं कर पाउंगा। यह फिल्म भव्य होगी।' इसके बाद आमिर के संन्यास की खबरें सुर्खियों में आईं।

विज्ञापन
Aamir Khan Reaction on retirement after mahabharata say listen answer carefully
सितारे जमीन पर - फोटो : इंस्टाग्राम- @zeemusiccompany

आमिर खान की अगली फिल्म के बारे में
फिलहाल आमिर अपनी अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर की रिलीज के लिए तैयार हैं। फिल्म में वह एक बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाने वाले हैं। वह दिव्यांग बच्चों को खेल सिखाते नजर आएंगे। आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित यह फिल्म स्पैनिश फिल्म चैंपियंस की रीमेक है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed