फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir khan: आमिर खान ने किया कपिल शर्मा के शो में खुलासा, आखिर कैसे मिला उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का टैग

Sun, 28 Apr 2024 06:54 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 28 Apr 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Aamir khan talks about how he got the tag of Mr Perfectionist by shabana azmi in The Great Indian Kapil Show
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
कल यानी शनिवार रात को बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बतौर मेहमान शामिल हुए। अभिनेता इस शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई दिलचस्प खुलासे करते दिखाई दिए। इस शो में आमिर ने दर्शकों के संग उस किस्से को भी साझा जिसकी वजह से उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का टैग मिला था। 
Aamir khan talks about how he got the tag of Mr Perfectionist by shabana azmi in The Great Indian Kapil Show
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान को बॉलीवुड में 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' के नाम से भी जानते हैं, लेकिन इस टैग के पीछे एक दिलचस्प कहानी है जिसके बारे में कम लोगों को ही पता है। आइए आपको बताते हैं खुद आमिर खान ने इस टैग के बारे में क्या कहा। 
Aamir khan talks about how he got the tag of Mr Perfectionist by shabana azmi in The Great Indian Kapil Show
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में आमिर खान ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बतौर मेहमान शामिल हुए। शो के दौरान जब कपिल शर्मा उनसे पूछते हैं कि आखिर उन्हें 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' क्यों बुलाया जाता है। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'देखिए इस टैग के पीछे एक किस्सा है। उन दिनों मैं 'दिल' फिल्म की शूटिंग कर रहा था और बाबा आजमी उस फिल्म में बतौर कैमरा मैन काम कर रहे थे'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir khan talks about how he got the tag of Mr Perfectionist by shabana azmi in The Great Indian Kapil Show
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आमिर खान अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'हम एक मीटिंग के लिए बाबा आजमी के घर पर मिले थे और कहानी पर हम लोग कुछ चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान शबाना जी वहां आईं और उन्होंने मुझसे पूछा चाय में कितनी शक्कर लेंगे। मैं उस चर्चा में इतना उलझा हुआ था कि उनके सवाल को समझने में मुझे कुछ वक्त लग गया'। 
विज्ञापन
Aamir khan talks about how he got the tag of Mr Perfectionist by shabana azmi in The Great Indian Kapil Show
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान आगे कहते हैं, 'मैं शबाना आजमी की तरफ मुड़ा और मैंने उनसे पूछा चम्मच कितना बड़ा है और चाय की कप कितनी बड़ी है। फिर उन्होंने मुझे चम्मच और कप दोनों दिखाया तब मैंने उनसे कहा मुझे एक चम्मच चीनी चाहिए। बस उसी दिन से शबाना जी ने सबको बताना शुरू कर दिया कि आमिर कितना परफेक्शनिस्ट है और ऐसे मुझे 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' का टैग मिला'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed