Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Aarti singh sangeet night begun click here to see the looks of krushna abhishek devoleena bhattacharjee
{"_id":"6627e610dc62b271ba0823ea","slug":"aarti-singh-sangeet-night-begun-click-here-to-see-the-looks-of-krushna-abhishek-devoleena-bhattacharjee-2024-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aarti Singh: आरती सिंह अपने संगीत में दिखी बला की खूबसूरत, भाई कृष्णा अभिषेक बहन पर प्यार लुटाते आए नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aarti Singh: आरती सिंह अपने संगीत में दिखी बला की खूबसूरत, भाई कृष्णा अभिषेक बहन पर प्यार लुटाते आए नजर
कृष्णा अभिषेक की लाडली बहन आरती सिंह दुल्हन बनने जा रही हैं। मुंबई में आरती की शादी से जुड़े फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। आज आरती की संगीत नाईट है। आइए आपको बताते हैं कि आरती की संगीत नाईट में किन-किन सितारों ने शिकरत किया। साथ ही साथ आपको दुल्हन के संगीत वाले लुक्स के बारे में भी बताएंगे।
2 of 5
आरती सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गोविंदा की भांजी आरती सिंह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान की दुल्हन बनने जा रही हैं। आज आरती अपने संगीत में बला की खूबसूरत दिखीं। हरे रंग के लहंगे में आरती बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं दूल्हे राजा दीपक चौहान भी गोल्डन और काले रंग की शेरवानी में जंच रहे थे।
3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह अपनी ननद की शादी खूब धूमधाम से करना चाहती हैं। इसलिए आज संगीत नाईट पर उन्होंने अपने मेहमानों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया है। संगीत में शिकरत करने टीवी की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी भी पहुंची। गुलाबी लंहगे में वे काफी हसीन दिख रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कृष्णा अभिषेक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कृष्णा अभिषेक अपनी बहन आरती से बेहद प्यार करते हैं। संगीत नाईट में वे अपनी बहन पर प्यार लुटाते दिखे। वहीं अगर कृष्णा की लुक्स की बात करें तो वे ब्लैक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
आरती सिंह संगीत नाईट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आरती सिंह के संगीत नाईट में टीवी की मशहूर जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी पहुंचे। काले रंग की साड़ी में अंकिता काफी स्टाइलिश दिख रही थीं। वहीं रश्मि देसाई भी देसी लुक में कहर ढाती नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।