भारतीय जनता पार्टी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के हरियाणा विधानसभा चुनाव पर पड़ने वाले असर को लेकर हलकान रही। पार्टी की मुंबई इकाई को ये भी लगता रहा कि जी एंटरटेनमेंट के कर्ताधर्ता सुभाष चंद्रा की इसे शह मिली हुई है। सेंसर बोर्ड को फिल्म की कायदे से ‘जांच पड़ताल’ का काम मिला और इसके मुंबई दफ्तर के क्षेत्रीय अधिकारी (रीजनल ऑफिसर) ने पूरी मुस्तैदी के साथ इसकी ‘जांच’ करवा भी दी। हरियाणा में मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं और इधर खबर है कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ की नई रिलीज डेट इसी हफ्ते किसी भी दिन घोषित हो सकती है।
Emergency: ‘इमरजेंसी’ की रिलीज लटकाने वाले अफसर की छुट्टी, हाई कोर्ट में सुलह के बाद अब रिलीज की तैयारी शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा चुनाव के तकरीबन सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। इस एग्जिट पोल के बाद से जी एंटरटेनमेंट में भी अलग सा माहौल दिख रहा है। जी की फिल्म निर्माण कंपनी जी स्टूडियोज में बीती शाम से ही ‘इमरजेंसी’ की रिलीज का काउंटडाउन शुरू करने के मौखिक संकेत भी दे दिए गए हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा में सत्तासीन बीजेपी के कुछ नेताओं ने ऊपर तक संकेत यही पहुंचाया था कि ‘इमरजेंसी’ अगर चुनाव से पहले रिलीज हुई तो इससे पार्टी को नुकसान हो सकता है लेकिन ये नुकसान बिना फिल्म की रिलीज के भी हो चुका दिखता है।
सेंसर बोर्ड के मुंबई दफ्तर में बताते हैं जब से आरओ यानी रीजनल ऑफिसर (क्षेत्रीय अधिकारी) पद पर सैयद रबीहाशमी की नियुक्ति हुई, तभी से उन सारी फिल्मों को खासतौर से निशाने पर रखा गया जिनके बनाने वाले बीजेपी के नेता या बीजेपी नेताओं के करीबी रहे हैं। फिल्म निर्माता के सी बोकाडिया की फिल्म ‘तीसरी बेगम’ से जय श्री राम शब्द हटाने का मामला बहुत ज्यादा चर्चित रहा। भोजपुरी फिल्म ‘जया’ में एक ब्राह्मण युवक का एक दलित युवती से प्रेम सेंसर बोर्ड की आंखों में खटका और फिर ‘इमरजेंसी’। फिल्म की निर्देशक व मुख्य अभिनेत्री कंगना रनौत हैं, इसके बावजूद बताते हैं कि सैयद रबीहाशमी ने ही इस फिल्म को देखने वाले पैनल संग सबसे ज्यादा बैठकें कीं।
Bigg Boss Winners: अब कहां हैं गौहर खान से एमसी स्टैन तक 'बिग बॉस' के ये विजेता, शो से बनाई अपनी अलग पहचान
ये बात बाहर आई तो जी एंटरेटनमेंट ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया। वहां भी शुरू में सेंसर बोर्ड अपने रुख पर ही अड़ा रहा। सेंसर बोर्ड के नए सीईओ राजेंद्र सिंह की भी सैयद रबीहाशमी ने नहीं सुनी तो मामला संगीन मोड़ लेने लगा। उच्च न्यायालय के सामने सेंसर बोर्ड का पक्ष रखने वाले वकीलों को दोनों की तरफ से विरोधाभासी संकेत मिलने लगे तो इस मामले को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के उच्च अधिकारों के संज्ञान में लाना गया। बीते शुक्रवार को इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में निर्णायक पेशी थी और उसके ठीक पहले सैयद रबीहाशमी को चलता कर दिया गया। उन्हें पद से हटाकर एक तो सेंसर बोर्ड ने उच्च न्यायालय में ये बात रखने में कामयाबी पाई कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए उसका फिल्म के निर्माताओं के साथ संवाद अंतिम चरण में है, वहीं कंगना रनौत को भी इस बात से संतोष हुआ कि सेंसर बोर्ड में उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करने वाले अधिकारी की इस विभाग से विदाई ही हो गई।
Tillotama Shome: एयरपोर्ट पर परेशान हुईं तिलोत्तमा, उड़ान को हुई करीब 9 घंटे की देरी, एयर इंडिया पर लगाए आरोप
जी एंटरटेनमेंट और जी स्टूडियोज के सूत्रों की मानें तो फिल्म ‘इमरजेंसी’ अब इसी महीने रिलीज हो सकती है। 11 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर हिंदी की दो बड़ी फिल्में ‘जिगरा’ और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ रिलीज होने वाली हैं। इसके बाद 18 और 25 अक्तूबर को कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज की कतार में नहीं है। सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म ‘इमरजेंसी’ इन्हीं दो मे से किसी एक तारीख को रिलीज हो सकती है।