Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actors Used Unique Methods to Promote Their Films Before Tom Cruise Akshay Kumar Tiger Shroff Aamir Khan
{"_id":"682efecbca904308ab096f8f","slug":"actors-used-unique-methods-to-promote-their-films-before-tom-cruise-akshay-kumar-tiger-shroff-aamir-khan-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Film Promotion: टॉम क्रूज ही नहीं अक्षय और शाहरुख ने भी आजमाए फिल्म प्रमोट करने के अलग तरीके, बटोरी सुर्खियां","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Film Promotion: टॉम क्रूज ही नहीं अक्षय और शाहरुख ने भी आजमाए फिल्म प्रमोट करने के अलग तरीके, बटोरी सुर्खियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 22 May 2025 04:09 PM IST
सार
Unique Methods to Promote Films: टॉम क्रूज से पहले कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के अनोखे तरीके आजमाए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। यह फिल्म भारत में पांच दिन पहले रिलीज हुई है। टॉम क्रूज ने इस फिल्म का प्रचार हवा में लटक कर किया है। बता दें कि टॉम क्रूज से पहले बॉलीवुड के अभिनेता जैसे अक्षय कुमार, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ ने अपनी फिल्मों का प्रमोशन बड़े ही अनोखे अंदाज में किया है। आइए जानते हैं।
2 of 6
शाहरुख खान
- फोटो : यूट्यूब
शाहरुख खान
फिल्म के लिए अनोखा प्रमोशन करने में शाहरुख खान पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपनी फिल्म 'रईस' का प्रमोशन करने के लिए मुंबई से दिल्ली तक 18 घंटे तक ट्रेन से सफर किया था। इस ट्रेन का नाम 'रईस एक्सप्रेस' रखा गया था। इस तरह के प्रमोशन से शाहरुख खान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसका उन्हें फिल्म में फायदा मिला था।
3 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : यूट्यूब
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार को 'खिलाड़ी' के नाम से भी जाना जाता है। अक्षय अपनी फिल्मों में अपने स्टंट खुद करते हैं। उन्होंने अपने डिजिटल शो 'द एंड' के प्रमोशन के दौरान खुद को आग लगा ली थी। इसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए थे। अक्षय के इस कारनामे के बाद उनके शो की खूब चर्चा हुई थी।
यह खबर भी पढ़ें: Wamiqa Gabbi: पहली बार शाहरुख खान से मिलकर नस काटने का था प्लान, वामिका गब्बी ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : यूट्यूब
टाइगर श्रॉफ
टाइगर श्रॉफ अकसर एक्शन करते रहते हैं। अपनी फिल्म 'बागी' के प्रमोशन के दौरान टाइगर श्रॉफ ने लाइव स्टंट किया था। उनके इस स्टंट की खूब चर्चा हुई थी। उनका यह एक्शन देखकर लोगों को लगा था कि ये असली एक्शन हीरो हैं।
विज्ञापन
5 of 6
विद्युत जामवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
विद्युत जामवाल
विद्युत जामवाल अपनी बेहतरीन फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वह एक अभिनेता होने के साथ मार्शल आर्ट फाइटर भी हैं। वह अपनी कई फिल्मों के प्रमोशन से पहले लाइव एक्शन और स्टंट करते नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।