फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruth Prabhu: सात महीने बाद काम पर वापस लौट रही हैं सामंथा रुथ प्रभु, इस हेल्थ पॉडकास्ट में आएंगी नजर

Mon, 12 Feb 2024 10:52 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Mon, 12 Feb 2024 10:52 AM IST
विज्ञापन
Actress Samantha Ruth Prabhu back to work after 7 months announces a new health podcast know details
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। बीते कुछ वर्षों में वे कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। इसके बाद जुलाई 2023 में उन्होंने काम से ब्रेक लेने की घोषणा की थी। अब 7 महीने की छुट्टी के बाद अभिनेत्री काम पर वापस लौट रही हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वे एक नए हेल्थ पॉडकास्ट का भी हिस्सा होंगी।

Actress Samantha Ruth Prabhu back to work after 7 months announces a new health podcast know details
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, कुछ समय पहले सामंथा ने बताया था, 'उन्हें 'मायोसाइटिस' नामक एक ऑटो-इम्यून बीमारी का पता चला है और उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा'। इसके बाद उन्होंने काम से 7 महीने का ब्रेक लिया। हालांकि, इस दौरान वे विज्ञापन शूट और फोटोशूट में नजर आ रही थीं, लेकिन वे किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बनीं। इस बीच शनिवार को सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की और बताया की कि वे जल्द ही काम पर वापस लौट रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सामंथा ने अपने अपकमिंग हेल्थ पॉडकास्ट की भी घोषणा की, जो इस सप्ताह दर्शकों के सामने आएगा। सामंथा ने इस दौरान कहा कि उन्होंने कुछ नया करने की कोशिश की है और वह एक हेल्थ पॉडकास्ट का हिस्सा होंगी'।

Actress Samantha Ruth Prabhu back to work after 7 months announces a new health podcast know details
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
 इंस्टाग्राम पर शेयर वीडियो स्टोरी में सामंथा ने कहा, 'नमस्ते दोस्तों, मैं काम पर वापस आ रही हूं। इस बीच मैं पूरी तरह से बेरोजगार हो गयी थी, लेकिन मैंने अपने दोस्त के साथ कुछ मजेदार भी किया। यह एक हेल्थ पॉडकास्ट है। यह कुछ ऐसा है, जो मुझे वाकई पसंद है और जिसे लेकर मैं वाकई बहुत इमोशनल हूं। मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को यह उपयोगी लगेगा। मुझे इसे बनाने में काफी मजा आया'।
Article 370: 'रोंगटे खड़े हो जाएंगे', यामी ने की 'आर्टिकल 370' के लिए महिला NIA अधिकारी के कार्यों की सराहना

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Samantha Ruth Prabhu back to work after 7 months announces a new health podcast know details
सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सामंथा आखिरी बार अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म खुशी में नजर आईं थीं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को शिव निर्वाण ने निर्देशित किया था। सामंथा और विजय के अलावा इस फिल्म में शरद केलकर, जयराम, सरन्या पोंवन्नन महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
Arshad Warsi: अरशद वारसी ने 25 साल बाद कराया अपनी शादी का पंजीकरण, वेलेंटाइन डे पर पत्नी को दिया खास तोहफा

विज्ञापन
Actress Samantha Ruth Prabhu back to work after 7 months announces a new health podcast know details
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा सांमथा राज और डीके की अपकमिंग वेब सीरीज 'सिटाडेल' भी नजर आएंगी। यह सीरीज अमेरिकी वेब-सीरीज का भारतीय रूपांतरण है। इससे पहले सामंथा राज और डीके की सुपरहिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन में नजर आईं थीं, जिसमें मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में थे। सिटाडेल में सामंथा राज और डीके के साथ दूसरी बार काम करेंगी। 'सिटाडेल' में सामंथा के अलावा वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि सिटाडेल की डबिंग शुरू हो गई है। यह सीरीज साल 2024 के अंत में रिलीज होने की चर्चा है। 
Deadpool & Wolverine Teaser: 'डेडपूल एंड वुलवरिन' का टीजर जारी, सुपरहीरोज के एक्शन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed