बॉलीवुड इंडस्ट्री में अधिकतर लोग अपना करियर बनाने आते हैं। उनका पूरा फोकस अपने अभिनय पर होता है। वे चाहते हैं की दर्शकों के बीच उनकी फिल्में सुपर हिट हो। कई लोग तो अपनी इस उम्मीद को पूरा करते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अपने एक्टिंग टैलेंट पर कम और दूसरे हथकंडों पर ज्यादा भरोसा होता है। इनमें से एक सबसे लोकप्रिय हथकंडा है अपनी बोल्डनेस से सबको अपना दीवाना बनाना। तो चलिए जानते है ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी बोल्डनेस से इस इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी थी।
Actress: जब फिल्में नहीं दिखा पाईं कमाल, इन अभिनेत्रियों ने अपनी बोल्डनेस को बनाया ढाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूनम पांडे
पूनम पांडे आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाली पूनम अभिनय के मामले में कच्ची साबित हुईं। इसके बाद आलम यह रहा कि आज इन्होंने सोशल मीडिया साइट्स को न्यूड तस्वीरों से पाट दिया। पूनम को फिल्मों में कामयाबी नहीं मिली, लेकिन आज इनकी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
शर्लिन चोपड़ा
शर्लिन चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। शर्लिन ने भी बाकी लोगों की तरह बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश की थी। अभिनेत्री हॉलीवुड तक हो आयीं पर नतीजा कुछ नहीं निकला। बाद में शर्लिन ने एक से बढ़कर एक बोल्ड फोटोज शेयर करना शुरू कर दिया और आज वह बोल्ड क्वीन के नाम से भी जानी जाती हैं।
राखी सावंत
बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। राखी ने फिल्मों में अपने पैर जमाने की खूब कोशिश की लेकिन कामयाब नही रहीं। इसके बाद राखी की शख्सियत लटके झटके और टैंट्रम शो करने वाली अभिनेत्रियों से ज्यादा नहीं रही।
पूजा मिश्रा
इस लिस्ट में पूजा मिश्रा का नाम भी शुमार है। लेकिन इनकी कहानी में एक ट्विस्ट यह भी है कि उन्हें फिल्में भी मिलीं तो ना मिलने के बराबर। यानी कपड़े उतार कर भी पूजा का कुछ नहीं बना।