बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत खबरों में छाई रहती हैं। उस पर भी वह अधिकांश मामलों में विवादों और अपने बयानों को लेकर खबरों में रहती हैं। एक बार फिर राखी को लेकर खबरें आ रही हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि वह कानूनी मुसीबत में फंस गई हैं। इतना ही नहीं, उन पर फरार होने के आरोप भी लगे हैं। यह आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी ने लगाए हैं।
Rakhi Sawant-Adil Khan: 'फरार हैं राखी सावंत, सामने आते ही होगी गिरफ्तारी'? पूर्व पति आदिल खान ने लगाया आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राखी को लेकर आदिल का कहना है, 'वो फरार हैं, एक बार सामने आने पर उनकी गिरफ्तारी होगी'। मालूम हो कि राखी सावंत और आदिल खान का झगड़ा काफी लंबा है। शादी के बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबर आने लगी थीं। राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा सहित कई गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद आदिल जेल गए। जमानत मिलने से पहले करीब पांच महीने आदिल जेल में रहे। अब वह बाहर आ गए हैं। लेकिन, गिरफ्तारी की तलवार राखी पर लटकती दिख रही है।
राखी और आदिल के बीच के झगड़े ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राखी सावंत के खिलाफ अब गिरफ्तारी वारंट है। राखी के खिलाफ कथित तौर पर एक्स पति आदिल दुर्रानी से जुड़े वीडियो को उनकी सहमति के बिना शेयर करने का मामला है। सुप्रीम कोर्ट ने राखी सावंत को सरेंडर करने को कहा है। एक बातचीत के दौरान आदिल ने कहा कि प्रक्रिया के तहत राखी सावंत ने पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया। फिर वह हाई कोर्ट चली गईं। वहां भी इसे खारिज कर दिया गया। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट गईं। सुप्रीम कोर्ट ने भी राखी सावंत की जमानत याचिका खारिज कर दी है। उन्हें चार हफ्ते में सरेंडर करने को कहा है।
Throwback Thursday: 'मैं आपके लिए जान दे सकता हूं और आप...', जब अनुराग ने इम्तियाज पर किया 'इमोशनल अत्याचार'
आदिल खान का कहना है कि राखी की जमानत याचिका खारिज होने से वह बेहद खुश हैं। आदिल ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। आखिरकार न्याय की जीत हुई।मैं चिल्ला-चिल्लाकर सबको बता रहा था कि मैंने कुछ नहीं किया है, लेकिन कोई मेरी बात पर विश्वास नहीं कर रहा था'। आदिल ने आगे कहा, 'हमने राखी के ऊपर बहुत सारे केस डाले है, लेकिन एक प्रमुख मामला धारा 67ए के तहत दर्ज था। राखी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, सब जगह से याचिका खारिज हो गई। उसे कहीं से भी जमानत मंजूर नहीं हो रही है'।
Lara Dutta: बॉडी शेमिंग का शिकार हुईं लारा दत्ता, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- ऐसे लोग जीवन से...
आदिल ने आगे कहा, 'राखी सावंत 23 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम चैनल पर लाइव आई थीं। उन्होंने कहा था कि वह जल्द आएंगी। राखी फरार हैं। वह भारत में नहीं हैं। मिल ही नहीं रही हैं! जैसे ही सामने आती हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।' बता दें कि राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी कि वह दुबई में हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)
Dayanand-Aditya: दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे 'सीआईडी' के 'दया' और 'अभिजीत', इस शो के लिए साथ किया काम