फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajay Devgn Unreleased Movies: अजय देवगन के करियर की वो फिल्में, जो आज तक नहीं हुईं रिलीज; देखें लिस्ट

Sun, 27 Apr 2025 11:04 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 27 Apr 2025 11:04 AM IST
सार

Ajay Devgn Unreleased Movies: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने कई शानदार फिल्में दीं हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिला। लेकिन क्या आपको पता है? अभिनेता की कुछ ऐसी भी फिल्में हैं, जो पूरी बनने या घोषणा होने के बाद भी रिलीज नहीं हो पाईं।
 

विज्ञापन
Ajay Devgn Unreleased Films List Raid 2 Kaala Paani Singer Guru Chela Asar the Impact
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय देवगन इस वक्त अपनी फिल्म 'रेड 2' से चर्चा में हैं, जो एक मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि एक बार फिर से अभिनेता घरों में छापा मारते दिखेंगे। अजय देवगन ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं, जिस कारण उनके पास हमेशा फिल्मों की लाइन लगी रही। अभिनेता की कुछ ऐसी भी फिल्में रहीं, जिसे निर्माताओं द्वारा लगभग तैयार कर लिया गया था। इसके बावजूद उन फिल्मों को आज तक रिलीज नहीं किया गया। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
Ajay Devgn Unreleased Films List Raid 2 Kaala Paani Singer Guru Chela Asar the Impact
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
गिरवी
साल 1992 में फिल्म निर्माताओं द्वारा अजय देवगन की एक फिल्म का एलान हुआ था, जिसका नाम था 'गिरवी'। फिल्म की शूटिंग भी कुछ दिनों तक चली, लेकिन बाद में इसे किसी कारणवश बंद कर दिया गया था। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Karan Singh Tyagi: निर्देशक करण त्यागी ने बताया कहां से आया ‘केसरी 2’ का आइडिया, अक्षय ने सुझाया फिल्म का नाम
Ajay Devgn Unreleased Films List Raid 2 Kaala Paani Singer Guru Chela Asar the Impact
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अशोका
अजय देवगन की एक फिल्म की घोषणा निर्माताओं द्वारा किया गया, जिसका नाम था 'अशोका'। आपको बताते चलें कि इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था और अभिनेता का लुक भी रिवील हो गया था। बताया जाता है कि फिल्म पूरी बन भी चुकी थी, लेकिन किन्हीं कारणवश इसे आज तक रिलीज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ajay Devgn Unreleased Films List Raid 2 Kaala Paani Singer Guru Chela Asar the Impact
अजय देवगन - फोटो : PTI
काला पानी
1993 का साल और अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'काला पानी' का एलान हुआ। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट द्वारा किया जाना था। कहा जाता है फिल्म को लेकर निर्माताओं और कलाकारों के बीच खूब चर्चा हुई, लेकिन बाद में फिल्म पर कोई काम नहीं हुआ और उसके रिलीज की सारी संभावनाएं खत्म हो गई।

यह खबर भी पढ़ें: Andaz Apna Apna: 'अंदाज अपना अपना' की सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी, दूसरे दिन हुई शानदार कमाई
 
विज्ञापन
Ajay Devgn Unreleased Films List Raid 2 Kaala Paani Singer Guru Chela Asar the Impact
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
सिंगर
अजय देवगन अपने करियर में किसी भी फिल्म में आज तक सिंगर के रोल में नजर नहीं आए हैं। निर्देशक सुनील अग्निहोत्री के डायरेक्शन में एक फिल्म की घोषणा हुईं, जिसमें अजय देवगन बतौर गायक नजर आने वाले थे और फिल्म का नाम भी 'सिंगर' रखा गया था। हालांकि, फिल्म में किसी कारण से समस्या आई और वह आज तक पूरी नही सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed