फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun: ‘कॉफी खत्म करके चलूंगा, आप मेरे बेडरूम…’ जानिए पुलिस अरेस्ट करने पहुंची तो क्या बोले अल्लू अर्जुन

Fri, 13 Dec 2024 05:09 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 13 Dec 2024 05:09 PM IST
सार

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें अभिनेता पुलिस से शिकायत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई है। 

विज्ञापन
allu arjun arrested Arresting Me Is Not An Issue but police Barged Into My Bedroom says pushpa 2 actor to cop
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार सुबह उनके आवास से हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। अल्लू अर्जुन पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने के तरीके से परेशान थे। उन्होंने इस पर आपत्ति भी जताई। अभिनेता ने पुलिस द्वारा उनके बेडरूम में घुसकर कार्यवाही शुरू करने पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। जाहिर है, पुलिस ने उन्हें अपनी ड्रेस बदलने का समय भी नहीं दिया।


Allu Arjun Arrest Live Updates: 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए अल्लू अर्जुन, केस वापस लेंगे महिला के पति

allu arjun arrested Arresting Me Is Not An Issue but police Barged Into My Bedroom says pushpa 2 actor to cop
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

पुलिस पर भड़के अल्लू अर्जुन
पुलिस से बात करते हुए अल्लू अर्जुन ने कहा, "मैं सहयोग करने के लिए तैयार हूं और अगर आप मुझे हिरासत में लेने की कोशिश कर रहे हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन मेरे बेडरूम में घुसकर मुझे बेडरूम से बाहर ले जाना थोड़ा ज्यादा है।' बाद में, अल्लू अर्जुन ने कहा कि पहले कॉफी खत्म करूंगा, तब चलूंगा। पुलिस अल्लू अर्जुन को पार्किंग में ले गई, जहां उन्हें कॉफी पीने का समय दिया गया। बाद में, वह पुलिस वाहन में सवार हो गए।
Allu Arjun Arrest Video: बेटे को बचाने की कोशिश में दिखे अल्लू अरविंद, स्नेहा के चेहरे का दर्द देखा नहीं जाएगा

allu arjun arrested Arresting Me Is Not An Issue but police Barged Into My Bedroom says pushpa 2 actor to cop
अल्लू अर्जुन - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स

अल्लू अरविंद दिखे परेशान
अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद पहले तो पुलिस की गाड़ी में उनके साथ थे, लेकिन बाद में पिता को नीचे उतरने के लिए कहा गया, क्योंकि प्रक्रिया के अनुसार सिर्फ 'आरोपी' को ही गाड़ी में होना था। अल्लू अर्जुन को यह कहते हुए सुना गया कि इसमें जो भी आ रहा है, अच्छा या बुरा, मुझे उसे स्वीकार करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
allu arjun arrested Arresting Me Is Not An Issue but police Barged Into My Bedroom says pushpa 2 actor to cop
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

पुलिस ने काटी अभिनेता की बात
पुलिस ने अभिनेता से कहा कि वे उसकी सभी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं, लेकिन अभिनेता ने इससे अलग राय रखी। अभिनेता ने कहा, 'सर, आपने किसी भी बात का सम्मान नहीं किया। मैंने आपसे कहा था कि मैं अपने कपड़े बदलना चाहता हूं और एक व्यक्ति को अपने साथ ऊपर भेजना चाहता हूं। मुझे अंदर ले जाना गलत नहीं है, लेकिन मेरे बेडरूम तक आना बहुत ज्यादा है। यह ठीक नहीं है।
Allu Arjun Arrested: 'पुष्पा' के अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार; अब थिएटर भगदड़ मामले में पूछताछ करेगी पुलिस

विज्ञापन
allu arjun arrested Arresting Me Is Not An Issue but police Barged Into My Bedroom says pushpa 2 actor to cop
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

पत्नी स्नेहा को किया दुलार
अल्लू अर्जुन ने पुलिस स्टेशन के लिए घर से निकलने से पहले अपनी चिंतित पत्नी स्नेहा रेड्डी को चूमा और कहा कि चिंता मत करो। जब उन्होंने अपनी कॉफी पी ली तो अल्लू अर्जुन ने कहा, 'सर मैंने कॉफी पी ली है, अब हम जा सकते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed