फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diljit Dosanjh: 11 साल की उम्र में दिलजीत का टूटा था परिवार से नाता, आज तक नहीं भूल पाए घर से दूर जाने का दर्द

Fri, 05 Apr 2024 03:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 05 Apr 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh Chamkila star Diljit Dosanjh reveals his Parents Sent Him Away From Home At Age 11
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमा ली है। दिलजीत ने अपने गानों और अभिनय से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है। अब सिंगर परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म अमर सिंह चमकीला की रिलीज के लिए तैयार हैं। दिलजीत फिल्म का जमकर प्रमोशन करने में लगे हुए। अब हाल ही में, एक साक्षात्कार में सिंगर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं...

Amar Singh Chamkila star Diljit Dosanjh reveals his Parents Sent Him Away From Home At Age 11
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

दिलजीत ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके माता-पिता ने 11 साल की उम्र में उन्हें गांव से दूर भेज दिया था और वह अपने मामा के साथ लुधियाना रहने चले गए थे। दिलजीत ने बताया कि उनके मामा ने उनके माता-पिता से उन्हें ले जाने की बात रखी थी, जिस पर दिलजीत के माता-पिता ने बिना उनसे पूछे इजाजत दे दी थी और यह फैसला दिलजीत के मन में घर कर गया था।

Amar Singh Chamkila star Diljit Dosanjh reveals his Parents Sent Him Away From Home At Age 11
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

दिलजीत ने आगे बताया कि उन्हें दिवाली और होली बहुत पसंद है, लेकिन लुधियाना में वह अकेले एक कमरे में रहते थे, जहां टीवी भी नहीं होता था। स्कूल से लौटने के बाद उनके पास बहुत सारा खाली समय होता था क्योंकि सेल फोन नहीं थे। गायक ने साझा किया कि वह अपने माता-पिता को फोन नहीं कर सकते थे क्योंकि कॉल महंगे होते थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Singh Chamkila star Diljit Dosanjh reveals his Parents Sent Him Away From Home At Age 11
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

सिंगर ने बताया कि नतीजा ये हुआ कि उनका अपने परिवार से नाता टूट गया। उनके माता-पिता ने उनके लिए कामयाबी का कोई और ही मतलब निकाल लिया था। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी मां का बहुत सम्मान करता हूं। मेरे पिता बहुत प्यारे इंसान हैं, उन्होंने मुझसे कुछ नहीं पूछा। उन्होंने यह भी नहीं पूछा कि मैंने किस स्कूल में पढ़ाई की है।'

विज्ञापन
Amar Singh Chamkila star Diljit Dosanjh reveals his Parents Sent Him Away From Home At Age 11
दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली 'अमर सिंह चमकीला' 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज होगी। यह फिल्म पंजाब के रॉकस्टार अमर सिंह चमकीला की अनकही सच्ची कहानी को पेश करती है, जो 80 के दशक में गरीबी के साये से उभरे और अपने संगीत के कारण लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचे थे।

Abhay Deol: बनने से पहले खत्म होने की कगार पर था अभय देओल का करियर, इस फिल्म को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed