सोनू सूद ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘फतेह’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। 10 जनवरी 2025 को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लगभग 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर निराश किया। फिल्म से अभिनेता सोनू सूद और उनके प्रशंसकों का काफी उम्मीदें थीं। अभिनेता ने ‘फतेह’ में खुद मुख्य भूमिका निभाई है और उनका साथ दिया अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने। फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह हो गए हैं और पहले हफ्ते फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ‘फतेह’ में सोनू सूद पहली बार अकेले लीड रोल में नजर आएं और एक्शन करते दिखे। आइए जानते हैं अभिनेता की पिछली पांच फिल्मों ने पहले सप्ताह बॉक्स ऑफिस से कितने रुपये बटोरें।
Sonu Sood: ‘फतेह’ से पहले सोनू की ये फिल्में भी चाट चुकी हैं धूल, जानें पिछली 5 फिल्मों के पहले हफ्ते का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 18 Jan 2025 10:25 PM IST
सार
Sonu Sood: सोनू सूद की फिल्म ‘फतेह’ का बॉक्स ऑफिस पर बड़ा बुरा हाल चल रहा है। इस फिल्म से उन्होंने निर्देशन में डेब्यू किया है। आइए जानते हैं सोनू सूद की पिछली पांच फिल्मों ने पहले सप्ताह कितना कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन