फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 16: ब्रेन ट्यूमर पीड़िता नरेशी मीना बनेंगी करोड़पति? बनीं एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली प्रतियोगी

Wed, 21 Aug 2024 12:27 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 Aug 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati 16 Nareshi Meena becomes first contestant to attempt 1 Crore question
केबीसी 16 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मेगास्टार अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के 16वें सीजन के होस्ट के रूप में एक बार फिर दर्शकों के सामने हाजिर हो गए हैं। अपनी मनोरंजक होस्टिंग के लिए लोकप्रिय बिग बी की वापसी टीवी शो के दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। शो के कंटेस्टेंट्स इस शो में अपने सपनों को पूरा करने की ख्वाहिश लेकर आते हैं। अब हाल ही में, शो में राजस्थान के सवाई माधोपुर के नरेशी मीना पहुंचीं। अपने सूझ-बूझ से वह एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली प्रतियोगी भी बनी हैं।

Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati 16 Nareshi Meena becomes first contestant to attempt 1 Crore question
केबीसी 16 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बार केबीसी 16 शो का थीम है "जिंदगी है, हर मोड़ पर सवाल पूछेगी, जवाब तो देना होगा"। इसी को सच करने के लिए केबीसी 16 को मंच पर पहुंचीं हैं नरेशी मीना। शो के अपकमिंग एपिसोड में बिग बी 27 साल की नरेशी मीना से 1 करोड़ रुपये का सवाल पूछेंगे। बता दें कि नरेशी मीना खुद ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इसके बावजूद भी अपने हौसले से वह बाकी लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।

Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati 16 Nareshi Meena becomes first contestant to attempt 1 Crore question
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

केबीसी 16 शो के हॉट सीट पर नरेशी मानी विराजमान हो गई हैं। अब वह आज रात यानी 21 अगस्त से केबीसी में सवालों की बौछार झेलेंगी। बता दें कि इस समय नरेशी महिला सशक्तिकरण विभाग में पर्यवेक्षक के तौर पर कार्यरत हैं। शो में आने के अपने फैसले के लिए बारे बताते हुए नरेशी कहती हैं कि वह अपनी इस यात्रा से सभी महिलाओं और लड़कियों को नए अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Kaun Banega Crorepati 16 Nareshi Meena becomes first contestant to attempt 1 Crore question
केबीसी 16 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नरेशी ने यह भी बताया कि वद इस जीती हुई राशि से अपने ब्रेन ट्यूमर का इलाज कराएंगी और अपनी मां के गिरवी जेवर भी वापस लेकर आएंगी, जो उन्होंने अपनी बेटी के इलाज के लिए रखे थे। नरेशी के पिता एक साधारण किसान हैं। उन्होंने बेटी की पढ़ाई पर हमेशा जोर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed