अभिनेत्री अमृता सिंह ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता सनी देओल के साथ फिल्म 'बेताब' से की। अमृता सिंह ने अपने करियर में कई हिट फिल्में की। फिल्मों में अमृता सिंह ने सनी देओल और धर्मेंद्र दोनों के साथ काम किया। 9 फरवरी 1958 को जन्मी अमृता सिंह आज अपना 66 वां जन्मदिन मना रही है। आइए जानते हैं उनके साथी कलाकारों का उनके बारे में क्या कहना है...
Amrita Singh Birthday: पापा धर्मेंद्र बोले, ओए झप्पी पा ले पुत्तर, लेकिन अमृता का रूआब देख सहम गए सनी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब सनी ने की रिश्ते पर बात
साल 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से डेब्यू कर पर्दे पर रातों-रात छा जाने वाले सनी देओल और अमृता सिंह की जोड़ी के बारे में तो सभी जानते हैं। कहते हैं कि इन दोनों का लंबे समय अफेयर रहा और बाद में ब्रेकअप भी हुआ। फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी के दौरान सनी देओल का एक पुराना वीडियो इंटरव्यू वायरल हुआ। जिसमें सनी देओल यह सवाल किया गया कि क्या उन्हें अमृता सिंह के साथ डेट करने वाली अफवाह सुनकर गुस्सा आता था? इस सवाल के जवाब में सनी देओल कहते हैं, 'पिक्चर लाइन जॉइन करने से पहले देखा है मैंने... लोग क्या लिखते हैं। तो ये सब कुछ सहना पड़ता है। गुस्सा आता है कभी कभी, जब लोग कुछ ज्यादा ही ऊटपटांग लिख देते हैं।'
मैंने कहा, ओए झप्पी पा ले..
अभिनेत्री अमृता सिंह ने सनी देओल के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की तो वहीं वह धर्मेंद्र के साथ भी 'वीरू दादा', 'हथियार' जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी है। हाल ही में धर्मेंद्र ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म 'बेताब' की शूटिंग का एक किस्सा शेयर किया। धर्मेंद्र बताते हैं, 'इस फिल्म का गाना 'बादल यूं गरजता है' सनी और अमृता पर फिल्माया जाना था। लेकिन सनी, अमृता को गले लगाने से शरमा रहे थे, मैंने कहा भी कि, ओए अमृता नूं झप्पी पा ले...लेकिन सनी से हुआ नहीं, वह अमृता के रुआब से सहमा सा था।'
अमृता ने मुझे चेपू बोला था
अभिनेता अनिल कपूर और अमृता सिंह ने भी कई फिल्मों में साथ काम किया है। जिसमे ‘तेरा कर्म मेरा धर्म’ ‘चमेली की शादी’ प्रमुख फिल्में रही हैं। फिल्म 'चमेली की शादी’ की शादी का एक किस्सा साझा करते हुए अनिल कपूर बताते हैं, 'उस फिल्म के लिए मुझे मुझे सिर्फ एक लाख रुपये ही मिले थे। जब इस फिल्म के लिए अमृता सिंह से संपर्क किया गया तो अमृता सिंह ने कहा कि अनिल जितने पैसे ले रहे हैं, मैं भी उतने ही पैसे लूंगी। जब अमृता को इस बारे में पता चला कि एक लाख रुपये में मैंने ये फिल्म साइन कर ली है, वह मुझे फोन करके बोली, चेपू, लाख रुपए में तूने फिल्म कर ली। भिखारी है क्या तू? तेरे चक्कर में मुझे भी लाख रुपये में फिल्म करनी पड़ रही है।'
अमृता मेरी बहुत अच्छी दोस्त
फिल्म 'नाम' जैसी कई फिल्मों में अमृता सिंह के साथ काम कर चुके अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में अमृता सिंह के बारे में बात की थी। संजय दत्त के मुताबिक, 'अमृता सिंह मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। हमने एक साथ कई फिल्में की। आज भी हमारी बातचीत होती रहती है। लेकिन मेरी समझ में नहीं आता कि सैफ अली खान ने जब करीना से शादी की तो मुझे क्यों नहीं बुलाया। शायद यह उनका निजी मामला रहा है। जितनी अच्छी मेरी दोस्ती अमृता के साथ है, उतनी ही अच्छी दोस्ती सैफ के साथ भी है। सैफ और मैंने एक साथ कई फिल्में की हैं और हमने मेरे घर में कुछ अच्छे पल साथ बिताए हैं।