{"_id":"68c94ffe3bcc2cb85a08eb37","slug":"anurag-kashyap-highest-grossing-films-from-gangs-of-wasseypur-to-manmarziyaan-and-mukkabaaz-2025-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Anurag Kashyap Films: 'मनमर्जियां' से लेकर 'डेव डी' तक, ये हैं अनुराग कश्यप की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anurag Kashyap Films: 'मनमर्जियां' से लेकर 'डेव डी' तक, ये हैं अनुराग कश्यप की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 16 Sep 2025 05:24 PM IST
सार
Anurag Kashyap Highest Grossing Movies: अपने करियर में अनुराग कश्यप ने कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। 'निशानची' की रिलीज से पहले हम उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
डेव डी, मनमर्जियां
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी फिल्म 'निशानची' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में 2000 के दशक की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म से बाल ठाकरे के पोते ऐश्वर्या ठाकरे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। 'निशानची' की रिलीज से पहले हम आपको अनुराग कश्यप की उन फिल्मों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की है।
2 of 6
गैंग्स ऑफ वासेपुर
- फोटो : यूट्यूब
गैंग्स ऑफ वासेपुर
अनुराग कश्यप की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' है। साल 2012 में रिलीज होने वाली इस फिल्म ने 28.2 करोड़ रुपये कमाए थे। बताया जाता है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन एवरेज से नीचे था।
3 of 6
मनमर्जियां
- फोटो : यूट्यूब
मनमर्जियां
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म 'मनमर्जियां' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल ने अभिनय किया था। भारत में इस फिल्म ने 25.57 करोड़ रुपये कमाए थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गैंग्स ऑफ वासेपुर 2
- फोटो : यूट्यूब
गैंग्स ऑफ वासेपुर 2
साल 2012 में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' रिलीज हुई थी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म ने भारत में 22.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म के निर्माताओं में भी वह शामिल थे।
बॉम्बे वेलवेट
अनुराग कश्यप के निर्देशन वाली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' साल 2015 में रिलीज हुई थी। भारत में इसकी कमाई 22.80 करोड़ रुपये थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर ने अहम रोल निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।