मशहूर अभिनेता गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान के साथ जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने वाली हैं। दोनों का विवाह कल गुरुवार 25 अप्रैल को है। इससे पहले कपल के प्री-वेडिंग कार्यक्रम चल रहे हैं। हल्दी की रस्म के बाद संगीत सेरेमनी हुई। इस दौरान कपल ने पैपराजी का भी जोरदार स्वागत करते हुए उनका मुंह मीठा कराया।
Arti Dipak Wedding: पिया के घर जाने को तैयार आरती, शादी से पहले भाई कृष्णा के साथ पैपराजी को बांटी मिठाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरती और दीपक के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उनके संगीत समारोह में भी सितारे जुटे। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को विरल भियानी ने साझा किया है। इसमें आरती अपने मंगेतर दीपक के साथ पैपराजी को मिठाईयां बांटती नजर आ रही हैं। आरती ने हरे रंग का खूबसूरत लहंगा पहना है तो वहीं दीपक प्रिंटेड डार्क ग्रीन कुर्ते में नजर आ रहे हैं।
आरती के अलावा उनके भाई और भाभी यानि कश्मीरा और अभिषेक कृष्णा भी पैपराजी को मिठाई के डिब्बे देते दिख रहे हैं। मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक संगीत समारोह के दौरान काफी सक्रिय नजर आए। इस दौरान उन्होंने काले आउटफिट में दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज दिए। बहन की संगीत सेरेमनी में आए सितारों का कृष्णा ने भव्य स्वागत किया।
Manjummel Boys: करोड़ों कमाने के बाद अब विवादों में घिरी ‘मंजुम्मल बॉयज’, निर्माताओं पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
आरती के संगीत सेरेमनी में परिवार के अलावा टीवी जगत के कई सेलेब्स भी शामिल हुए। इसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन समेत बिग बॉस 13 के भी कई प्रतिभागी नजर आए। इस दौरान अंकिता और विक्की ने पैपराजी को पोज भी दिया। मालूम हो कि आरती बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी हैं।
Sonam Khan Rajeev Rai: 18 बरस में हिट हीरोइन, 19 में शादी, 20 साल की थीं जब मां बनी, और अब आया पति पर प्यार...
हालांकि, सामने आई एक भी तस्वीर में आरती के मामा गोविंदा कहीं नजर नहीं आए हैं। वे न तो भांजी की हल्दी सेरेमनी में दिखे और न ही संगीत समारोह में नजर आए हैं। ऐसे में हर कोई सवाल कर रहा है कि क्या वे शादी में भी शामिल नहीं होंगे? हालांकि, आरती की भाभी कश्मीरा का कहना है कि गोविंदा शादी में जरूर आएं। वह उनका भव्य स्वागत करेंगी।
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'पुष्पा 2: द रूल' का दूसरा धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज