बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत अक्सर अपने बॉयफ्रेंड आदिल को लेकर चर्चा में रहती हैं। राखी जब से आदिल को मीडिया के सामने लाई हैं, तब से दोनों को साथ में ही स्पॉट किया जाता है। राखी और आदिल की जोड़ी बी टाउन की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। अब खबर सामने आ रही है कि राखी ने एक बार फिर शादी रचा ली है और इस शादी की किसी को भनक भी नहीं लगने दी है।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल से कर ली है शादी? वायरल तस्वीरों पर हो रहे चर्चे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, राखी और आदिल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दोनों हाथ में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट लिए नजर आ रहे हैं। राखी और आदिल की यह तस्वीर देख फैंस भी हैरान हो गए हैं और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राखी और आदिल ने गुपचुप शादी रचा ली है। यही नहीं, तस्वीरों के कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स राखी से यही सवाल कर रहे हैं कि क्या वह मजाक कर रही हैं या उन्होंने सच में शादी रचा ली है।
Golden Globe Awards 2023: 'नाटू नाटू' को अवॉर्ड मिलने पर यूजर्स खुश, बोले- यह तो गर्व का मौका
आपको बता दें कि राखी और आदिल की इस तस्वीर में दोनों वरमाला पहने नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों अपनी शादी के पेपर्स पर साइन करते भी हुई दिखाई दे रहे हैं। राखी ने हमेशा अपने और आदिल के रिश्ते पर खुलकर बात की है। दोनों को ही मीडिया के सामने एक दूसरे पर प्यार लुटाते देखा गया है। ऐसे में फैंस इस बात से परेशान हैं कि आखिर राखी ने उन से यह बात क्यों छुपाई। बता दें एक इंटरव्यू में आदिल ने कहा था कि वह अपने पेरेंट्स को शादी के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि आदिल ने अपने पेरेंट्स को मना लिया है।
Fatima Sana Shaikh: कभी इस बात से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ने वाली थीं फातिमा, यू-टर्न लेकर ऐसे बदली किस्मत
आपको बता दें कि राखी इससे पहले रितेश से शादी कर चुकी हैं, उनकी शादी ने लंबे समय तक फैंस को कंफ्यूजन में रखा था, क्योंकि राखी ने शादी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी। उनका परिचय सीधे बिग बॉस में करवाया था। बिग बॉस से बाहर आने के बाद राखी और रितेश ने अपना रास्ता अलग कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रितेश पहले से शादीशुदा थे और एक बच्चे के पिता थे, राखी का कहना था कि उनसे यह बात छिपा कर शादी की गई थी।