फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatima Sana Shaikh: कभी इस बात से परेशान होकर इंडस्ट्री छोड़ने वाली थीं फातिमा, यू-टर्न लेकर ऐसे बदली किस्मत

Wed, 11 Jan 2023 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Jan 2023 12:41 PM IST
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh birthday special know unknown facts about actress career and life
फातिमा - फोटो : social media

बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फिल्मों में आने के लिए काफी संघर्ष किया है, वहीं कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिनका बचपन से ही फिल्मों से नाता जुड़ चुका था और फिल्मों में एंट्री लेना उनके लिए काफी आसान था, लेकिन असल संघर्ष उन्हें तब करना पड़ा जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप होने लगी। हम बात कर रहें हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना सेख की, जिन्होंने इंडस्ट्री में हजारों बार असफलता का सामना किया है, यहां तक की इंडस्ट्री छोड़ने का भी फैसला ले लिया था, लेकिन किस्मत ने उन्हें ये करने की मंजूरी नहीं दी और उन्होंने जिंदगी में यू-टर्न लेकर फिर से करियर की गाड़ी को दौड़ाया। 




 

Fatima Sana Shaikh birthday special know unknown facts about actress career and life
फातिमा - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। साल 2016 में फातिमा फिल्म 'दंगल' में नजर आई थीं। इस फिल्म ने उन्हें वह पहचान दिलाई, जिसके लिए वह इतने साल से प्रयास कर रही थीं। इस फिल्म के बाद फातिमा रातोंरात चमक गई थीं, लेकिन आपको बता दें कि 'दंगल' गर्ल के नाम से मशहूर फातिमा की जिंदगी के कई दिलचस्प किस्से ऐसे हैं, जिनके बारे में शायद ही उनके फैंस ने पहले कभी सुना होगा।

Fatima Sana Shaikh birthday special know unknown facts about actress career and life
फातिमा - फोटो : social media

फातिमा सना शेख को सब 'दंगल' फिल्म से ही जानते हैं, लेकिन आपको बता दें कि फातिमा इंडस्ट्री में तब से काम कर रही हैं जब वह काफी छोटी थीं। फातिमा ने 'चाची 420' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शानदार अभिनय किया था और उस समय भी फातिमा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मन मोह लिया था। यहीं से उन्होंने ठान ली थी कि बड़े होकर वह एक्टर बनेंगी और एक्टिंग में ही नाम कमाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh birthday special know unknown facts about actress career and life
फातिमा - फोटो : social media
इसके बाद उन्होंने 'वन टू का फोर' में भी अभिनय किया था। हालांकि इस फिल्म के बाद 15 साल के लिए फातिमा सना शेख अभिनय की दुनिया से दूर चली गईं। 15 साल बाद साल 2012 में उन्होंने 'बिट्टू बॉस',' टेबल नंबर-21' जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में वापसी की, लेकिन लगातार असफल होती फिल्मों से फातिमा सना शेख के सपने टूटते चले गए और एक दिन उनके मन ने भी ये फैसला कर लिया कि वो इंडस्ट्री छोड़ देंगीं, उन्हें फोटोग्राफी में दिलचस्पी थी तो सोचा फोटोग्राफर ही बना जाए। फातिमा ने एक्टिंग को तो छोड़ दिया, लेकिन एक्टिंग ने उन्हें नहीं छोड़ा। फातिमा ने फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में दमदार कमबैक किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed