फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: बच्चों को पार्टियों में नहीं ले जाते आयुष्मान खुराना,चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं अभिनेता

Mon, 01 Jul 2024 11:39 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 01 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

आयुष्मान खुराना हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। उनकी हर फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। एक के बाद एक सफल फिल्में दे कर उन्होंने अपने लिए एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। 

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and his wife Tahira Kashyap want their kids to have a normal life away from the glamour
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

आयुष्मान खुराना हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। उनकी हर फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता है। एक के बाद एक सफल फिल्में दे कर उन्होंने अपने लिए एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। उनकी फिल्मों की एक खास शैली है। इसके साथ ही उनकी हर फिल्मों में समाज के लिए कोई ना कोई संदेश छिपा होता है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'विक्की डोनर' से डेब्यू करने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप एक लेखिका और फिल्म निर्माता हैं। हाल में ही उनके निर्देशन में बनी फिल्म भी रिलीज हुई है। 


Nikhil Bhat Interview: ‘एनिमल’ जैसी फिल्में इंसान को बेहतर बनाती हैं, बता रहे हैं ‘किल’ के निर्देशक निखिल भट

Ayushmann Khurrana and his wife Tahira Kashyap want their kids to have a normal life away from the glamour
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

आयुष्मान और ताहिरा फिल्मी जगत के चर्चित चेहरे हैं, ऐसे में दोनों को फैंस का काफी प्यार भी मिलता है। आयुष्मान को अपने काम की वजह से लोगों की नजरों में रहना पसंद है। वह अक्सर सार्वजनिक जगहों पर देखे भी जाते हैं। हालांकि, वह अपने बच्चों को ऐसी सार्वजनिक उपस्थिति से दूर रखना चाहते हैं। वह नहीं चाहते कि उनके बच्चे सार्वजनिक रूप से देखे जाएं। वह अपने दोनों बच्चे विराजवीर और वरुष्का को फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से दूर रखना चाहते हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान  अभिनेता ने बताया कि वह फोन कर के पैपराजी को अपने बच्चों की तस्वीरें लेने के लिए नहीं बुलाते क्योंकि उन्हें लगता है बच्चों को खुल कर जीने की आजादी होनी चाहिए। 
Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस से पायल के बाहर होने पर आया पति अरमान का रिएक्शन, कहा- ‘मैं खुश हूं…’

Ayushmann Khurrana and his wife Tahira Kashyap want their kids to have a normal life away from the glamour
आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान आयुष्मान खुराना ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके बच्चे मनोरंजन जगत की चकाचौंध से दूर एक सामान्य जीवन जिएं। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता अपने बच्चों को जितना हो सके स्वाभाविक और चमक-दमक से दूर रखना जिंदगी देना है। इस वजह से वह उनके बारे में चर्चा करना या उन्हें पार्टियों में ले जाना पसंद नहीं करते। अभिनेता ने कहा कि ताहिरा और वो दोनों बतौर माता-पिता अभी शुरुआती चरण में हैं, ऐसे में वो चाहते हैं कि उनके बच्चों एक ऐसी जिंदगी जिएं, जिसमें उनके पास सभी क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के दोस्त हों। अभिनेता ने कहा," उन्हें असली भारत को जानना चाहिए, न केवल अमीर और मशहूर लोगों को, इसलिए हम इसे ऐसे ही रखना चाहते हैं।" 
जब अजय ने ठुकराया था 585 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म का ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana and his wife Tahira Kashyap want their kids to have a normal life away from the glamour
आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल में आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने अपनी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' से ओटीटी डेब्यू किया है, जिसको लेकर अभिनेता ने अपनी पत्नी के लिए एक भावुक संदेश लिखा था। उन्होंने अपनी पत्नी की कड़ी मेहनत, और दृढ़ संकल्प की सराहना करते एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में कई तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा कि उनके पास अपनी पत्नी पर गर्व कर करने के कई कारण हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा," हर दिन आपकी तरफ आकर्षित होने के कई कारण होते हैं, हर परिस्थिति में ढल जाने का स्वभाव, जीवन के प्रति आपका जुनून, काम के लिए और परिवार के प्रति आपकी लगन उनमें से एक हैं। आपकी आत्मा आपके द्वारा छुई गई हर चीज में झलकती है, यही वजह है कि शर्माजी की बेटी इतनी खास फिल्म लगती है।"

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


जब संगीतकार बने थे अजय और सलमान, फिल्म का हुआ था बुरा हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed