सब्सक्राइब करें

Ayushmann Khurrana: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे आयुष्मान, माथे पर तिलक-गले में माला पहन भक्ति में दिखे लीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 24 Feb 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana reached Baba Mahakal looked engrossed in devotion wearing tilak on his forehead
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान खुराना अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। अभिनेता अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में अपने किरदार को लेकर आज भी दर्शकों की खूब सराहना बटोरते हैं। इस फिल्म ने आयुष्मान के करियर को नया पंख दिया है। इसके अलावा अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ काफी कनेक्ट भी रहते हैं। अब हाल ही में, अभिनेता विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे।

Trending Videos
Ayushmann Khurrana reached Baba Mahakal looked engrossed in devotion wearing tilak on his forehead
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
महाकाल के दरबार पहुंचे आयुष्मान खुराना
शुक्रवार की रात अभिनेता आयुष्मान खुराना विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजा अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ स्टाफ के अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी ने पूरी भक्ति से बाबा महाकाल के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana reached Baba Mahakal looked engrossed in devotion wearing tilak on his forehead
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला
भक्ति में लीन नजर आए अभिनेता
आयुष्मान खुराना को दिनेश गुरु और पंडित राम गुरु ने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करवाया। पूजा अर्चना के दौरान आयुष्मान खुराना बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। यहां उन्होंने तिलक लगवाया, माला पहनी और सिर झुकाकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। बाबा महाकाल का पूजन अर्चन दर्शन करने के बाद आयुष्मान खुराना नंदी हॉल मे पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद आयुष्मान खुराना उज्जैन से रवाना हो गए। इस दौरान अपने चाहने वालों के साथ फोटो भी खिंचवाए और ऑटोग्राफ भी दिए।
 
Ayushmann Khurrana reached Baba Mahakal looked engrossed in devotion wearing tilak on his forehead
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला
फैंस को दिया पूरा समय
महाकाल के दर्शन करते वक्त आयुष्मान यलो टी-शर्ट में नजर आए। उन्होंने फूलों की माला भी पहनी हुई थी। इसके साथ ही अभिनेता के माथे पर तिलक भी लगा हुआ था। आयुष्मान हाथ जोड़े बाबा का दर्शन कर रहे थे। अभिनेता का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया है। इस दौरान कई लोगों ने आयुष्मान के साथ तस्वीरें भी लेनी चाही। हालांकि, अभिनेता ने अपने फैंस का सम्मान किया और उन्हें पूरा समय भी दिया। 

The Crew: उड़ान भरने के लिए तैयार करीना, तब्बू, कृति, 'द क्रू' के नए पोस्टर के साथ टीजर के रिलीज डेट का खुलासा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed