शुक्रवार 23 फरवरी को अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपना जन्मदिन मनाया। उनके खास दिन पर एक भव्य पार्टी का आयोजन हुआ, जिसमें फिल्म जगत की तमाम हस्तियां रौनक बिखेरने पहुंचीं। अपने जन्मदिन की पार्टी में भाग्यश्री सफेद साड़ी पहने बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने सभी मेहमानों का जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने केक काटकर उन्हें भी खिलाया। अदाकारा के बर्थडे की शाम को माधुरी दीक्षित, नुसरत भरूचा, बोनी कपूर, इला अरुण जैसे सितारों ने और खास बनाया।
Bhagyashree Birthday: सितारों से सजी भाग्यश्री के जन्मदिन की शाम, माधुरी दीक्षित सहित इन सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाग्यश्री के जन्मदिन के जश्न में चंकी पांडे भी नजर आए। उन्होंने कार से उतरकर पैपराजी को जमकर पोज दिए। उनके अलावा एक्टर बोनी कपूर और संजय कपूर भी इस खास आयोजन में शिरकत करने पहुंचे। संजय कपूर येलो शर्ट और ब्लैक जींस में काफी अलग अंदाज में नजर आए। वहीं, बोनी कपूर ब्लैक कुर्ता पाजामा पहने दिखे।
चर्चित अभिनेत्री की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर नीना गुप्ता ने भी चार चांद लगा दिए। वे व्हाइट कलर के आउटफिट में काफी अलग अंदाज में नजर आईं। उनके अलावा इला अरुण ने भी पार्टी की शान बढ़ाई। अभिनेता अनुपम खेर भी सितारों से सजी इस शाम में शामिल हुए।
Sanjay Leela Bhansali: इन 10 किरदारों में ‘सीमा’, ‘सुजाता’, ‘बंदिनी’ के अक्स, भंसाली को समझने के 10 सीधे मंत्र
अपने खास दिन पर भाग्यश्री ने सभी का दिल खोलकर स्वागत किया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस बाहर निकलकर आईं और उन्होंने केक काटकर पैपराजी को खिलाया। इसके बाद उन्होंने जमकर पोज दिए। व्हाइट कलर की साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लगीं।
Don 3: पहली एक्शन फिल्म में काम करने के लिए उत्साहित हैं कियारा, बोलीं- 'करनी होगी काफी तैयारियां'
इस पार्टी में मनीष पॉल, अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उनके अलावा गौहर खान, शमा सिकंदर, विंदु दारा सिंह, रोनित रॉय, रोहित रॉय, मधु शाह और महिमा मकवाना सहित और भी कई स्टार्स शामिल हुए। मालूम हो कि भाग्यश्री 90 के दशक के चर्चित एक्ट्रेस रही हैं।
Divya Khossla: फिर सुर्खियों में आईं दिव्या खोसला, मां के नाम क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल