Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Crew poster released know what Fighter star Hrithik says about Kareena Kapoor Tabu Kriti Sanon starrer film
{"_id":"65d971f8e2df6972a6022876","slug":"crew-poster-released-know-what-fighter-star-hrithik-says-about-kareena-kapoor-tabu-kriti-sanon-starrer-film-2024-02-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Crew: फिल्म 'क्रू' की स्टार कास्ट पर आया ऋतिक का दिल, पोस्टर रिलीज के बाद 'फाइटर' स्टार ने दी यह प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Crew: फिल्म 'क्रू' की स्टार कास्ट पर आया ऋतिक का दिल, पोस्टर रिलीज के बाद 'फाइटर' स्टार ने दी यह प्रतिक्रिया
करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन स्टारर 'क्रू' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। गुरुवार को फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसमें तीनों अभिनेत्रियां ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। पोस्टर सामने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। पोस्टर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के टीजर रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के सितारों की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'फाइटर' से धमाल मचाने वाले ऋतिक रोशन ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'क्रू' के निर्माताओं में शामिल अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन का पोस्टर शेयर किया। अनिल ने इसके कैप्शन में लिखा, रनवे साफ करें, सबसे हॉट क्रू आ रही है! अनिल के इस पोस्ट पर कमेंट करने से ऋतिक भी खुद को रोक नहीं पाए। ऋतिक ने लिखा, 'यह बहुत शानदार होने होने वाला है'।
3 of 5
फाइटर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अनिल कपूर और रितिक रोशन निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' में साथ नजर आए थे। फाइटर में ऋतिक और अनिल के किरदार को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। फिल्म में ऋतिक और अनिल के अलावा दीपिका पादुकोण, करन सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 27 दिनों में 197 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 335 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अगर फिल्म 'क्रू' की बात करें तो 24 फरवरी यानी आज फिल्म का टीजर जारी किया होगा। पोस्टर सामने आने के बाद फैंस बेसब्री से 'क्रू' के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। पोस्टर में करीना, तब्बू और कृति को ग्लैमरस अंदाज में स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही हैं। 'क्रू' की कहानी क्राइम ड्रामा है, जिसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, फिल्म में कपिल शर्मा का भी एक कैमियो है।
विज्ञापन
5 of 5
क्रू
- फोटो : सोशल मीडिया
'क्रू' का निर्देशन राजेश ए कृष्णन ने किया है। वहीं, शोभा कपूर, अनिल कपूर, एकता कपूर और रिया कपूर ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म के साथ पहली बार करीना कपूर खान, कृति सैनन और तब्बू एक साथ नजर आएंगी। 'क्रू' 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।