फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Azaad Collection Day 6: सिनेमाघरों से जल्द आजाद हो सकती है अमन और राशा की फिल्म, कमाई में गिरावट जारी

Wed, 22 Jan 2025 10:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 22 Jan 2025 10:24 PM IST
सार

Azaad Collection Day 6: अमन देवगन और राशा थडानी की फिल्म ‘आजाद’ का बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब प्रदर्शन चल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 
 

विज्ञापन
Azaad box office Collection Day 6 aman devgan rasha thadani ajay devgn movie earning day wise
आजाद - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani

अमन देवगन और राशा थडानी की फिल्म ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस दिन-ब-दिन दम तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म के कलेक्शन में लगातार कमी आ रही है। रिलीज के छठे दिन भी इसकी कमाई फीकी रही। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हुई थी। राशा और अमन के अलावा खुद अजय देवगन ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से कितना कलेक्शन किया है?

Azaad box office Collection Day 6 aman devgan rasha thadani ajay devgn movie earning day wise
आजाद का कलेक्शन - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani

छठे दिन का कलेक्शन
‘आजाद’ ने रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस से अब तक 54 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म की कमाई का यही हाल रहा तो यह जल्द ही सिनेमाघरों से गायब हो जाएगी। 

Azaad box office Collection Day 6 aman devgan rasha thadani ajay devgn movie earning day wise
आजाद है तू - फोटो : इंस्टाग्राम @aamandevgan

‘आजाद’ का कुल कलेक्शन
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डेढ़ करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी। फिल्म ने अब तक कुल 6.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीज के दूसरे दिन इसने 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन घटकर यह कमाई 65 लाख रह गई। पांचवें दिन इसने 64 लाख रुपये कमाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Azaad box office Collection Day 6 aman devgan rasha thadani ajay devgn movie earning day wise
आजाद - फोटो : यूट्यूब

डेली कलेक्शन में कहां टिकती है ‘आजाद’
‘आजाद’ का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ से हुआ। सोनू सूद की ‘फतेह’ भी सिनेमाघरों में रेंग रही है। तीनों फिल्मों के कलेक्शन को देखें तो कमाई के मामले में कंगना की फिल्म ही ‘आजाद’ से आगे है। आइए देखते हैं किसने कितना कलेक्शन किया?

 
फिल्म  कलेक्शन
इमरजेंसी 85 लाख रुपये
आजाद 14 लाख रुपये
फतेह 54 लाख रुपये







 
विज्ञापन
Azaad box office Collection Day 6 aman devgan rasha thadani ajay devgn movie earning day wise
आजाद - फोटो : यूट्यूब

'आजाद' की कहानी और कास्ट
‘आजाद’ की कहानी स्वतंत्रता-पूर्व भारत में सेट है। फिल्म में अजय देवगन एक कुशल घुड़सवार की भूमिका में हैं, जिसका अपने घोड़े से लगाव है। कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब अजय का सामना अत्याचारी अंग्रेजी सेना से होता है और अराजकता के दौरान उनका प्यारा घोड़ा गायब हो जाता है। फिर खोए हुए घोड़े को खोजने की जिम्मेदारी अमन देवगन के किरदार पर आती है। फिल्म में डायना पेंटी, मोहित मलिक और पियूष मिश्रा जैसे कलाकार भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed