मोहनलाल तब से सुर्खियां बटोर रहे हैं, जब से उन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'बारोज' की घोषणा की है। फिल्म का वर्चुअल 3डी ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। आज मुंबई शहर में फिल्म के हिंदी ट्रेलर का लॉन्च इवेंट था। इस इवेंट में अक्षय कुमार भी नजर आए। मोहनलाल और अक्षय कुमार ने कैमरे के सामने पोज दिए और मजेदार बातें कीं, जिसके कई वीडियो सामने आए हैं।
Barroz: 'बारोज' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए ये सितारे, मोहनलाल को गले लगाते दिखे अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलाल के गले मिले अक्षय
वीडियो में देखा गया कि अक्षय कुमार को इवेंट के लिए आते हुए देख सकते हैं। वह मोहनलाल से हाथ मिलाते हैं और उन्हें गले भी लगाते हैं। इसके बाद दोनों मीडिया के लिए पोज देते हैं। अक्षय अपनी आने वाली फिल्म भूत बांग्ला की शूटिंग बीच में छोड़कर अभिनेता को बधाई देने आए हैं। बारोज 25 दिसंबर को 3डी और कई फॉर्मेट में दुनियाभर में रिलीज होने वाली है, जो इसे हॉलिडे सीजन के लिए एक बेहतरीन ट्रीट बनाती है।
अक्षय नई की मोहनलाल की तारीफ
इस दौरान मोहनलाल और अक्षय ने एक-दूसरे की तारीफ भी की। बुधवार को आयोजित ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में अक्षय ने साझा किया कि उन्होंने मोहनलाल की अधिकांश फिल्में देखी हैं, जबकि मोहनलाल ने बदले में अक्षय को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समय निकालने के लिए धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में अक्षय ने मलयालम सुपरस्टार के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा, 'हर किसी की तरह मैं भी मोहन सर का प्रशंसक हूं और मैंने उनकी अधिकांश फिल्में देखी हैं। मैंने वह फिल्म भी देखी जिसे मेरे सबसे प्रिय मित्र प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था।'
फिल्म का हिंदी ट्रेलर
मोहनलाल ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने और 'बारोज' का हिंदी ट्रेलर लॉन्च करने के लिए अक्षय को धन्यवाद दिया। इस दौरान शान, संतोष शिवन, जयंती लाल गडा भी मौजूद रहे। वहीं, बात करें फिल्म की तो इसमें मोहनलाल एक दोस्ताना भूत की भूमिका में हैं। यह उनकी निर्देशन की पहली फिल्म भी है। ट्रेलर में एक महल के रक्षक भूत के रूप में उनकी यात्रा पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बारोज: गार्जियन ऑफ ट्रेजर का निर्माण आशीर्वाद सिनेमा के तहत एंटनी पेरुंबवूर ने किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है। फिल्म का संगीत लिडियन नादस्वरम ने तैयार किया है और यह केरल में क्रिसमस पर 25 दिसंबर को बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है।