{"_id":"660fcf8177b4fc80320a40c5","slug":"bb-fame-ayesha-khan-talks-about-casting-couch-said-i-dont-ever-want-to-put-myself-in-an-uncomfortable-position-2024-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayesha Khan: कास्टिंग काउच पर फूटा आयशा का गुस्सा, बोलीं- काम नहीं देना है मत दो, मेरी किस्मत नहीं छीन सकते!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ayesha Khan: कास्टिंग काउच पर फूटा आयशा का गुस्सा, बोलीं- काम नहीं देना है मत दो, मेरी किस्मत नहीं छीन सकते!
Fri, 05 Apr 2024 04:06 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 05 Apr 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
आयशा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया स्टार आयशा खान को 'बिग बॉस 17' की वजह से काफी प्रसिद्धि मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद आयशा खान को साउथ की कई फिल्में भी ऑफर हुई हैं। इसके अलावा आयशा कई म्यूजिक वीडियो में भी काम करती नजर आने वाली हैं। वहीं पिछले दिनों आयशा एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में अपने अनुभव और कास्टिंग काउच के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं।
आयशा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
आयशा खान सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए उन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में बातें करते हुए कहा, 'देखिए यहां लोग सीधी-सादी लड़कियों को काम देने के बहाने से मिलते हैं और फिर उनका गलत फायदा उठाना चाहते हैं।'
आयशा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम पर आयशा खान काफी लोकप्रिय हैं। बॉलीवुड से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए आयशा कहती हैं, 'एक बार मुझे फोटोशूट के लिए एक ऐड एजेंसी ने बुलाया था। मैं काफी खुश थी, लेकिन जब वहां गई तब उन्होंने मुझसे कुछ ऐसा करने को कहा जिसके लिए मैं तैयार नहीं थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
आयशा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
आयशा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मुझे फोटोशूट के लिए एक जालीदार काला टॉप देते हुए कहा कि इसे बिना इनर के ही मुझे पहनना है। जब मैंने उसे पहनने से मना किया, तब वे कहने लगे यहां ऐसे ही काम मिलता है। सब यही करते हैं। मैं बिना फोटोशूट किए ही वहां से निकल आई।'
विज्ञापन
आयशा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
आयशा खान कहती हैं, 'आपको काम नहीं देना है मत दो, लेकिन मैं अपने आत्मसम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करने वाली हूं। आप मुझसे मेरी किस्मत नहीं छीन सकते हैं।'
इस दिन आएगा 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर, पहला पोस्टर जारी
इस दिन आएगा 'दो और दो प्यार' का ट्रेलर, पहला पोस्टर जारी