{"_id":"66279dbc947c011c450b6495","slug":"bhojpuri-actors-who-changed-their-real-names-for-career-pradeep-pandey-ravi-kishan-monalisa-2024-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri Actors Real Name: भोजपुरी सितारों ने शोहरत पाने के लिए बदले अपने नाम, फिर चमकी ऐसी किस्मत...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhojpuri Actors Real Name: भोजपुरी सितारों ने शोहरत पाने के लिए बदले अपने नाम, फिर चमकी ऐसी किस्मत...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:09 PM IST
सार
बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी सिनेमा में कई अभिनेताओं ने अपने नाम बदले हैं। वो इसलिए क्योंकि नाम बदलने से रातों-रात बदल गई इन भोजपुरी सितारों की ऐसी किस्मत कि हर कोई हुआ इनका दीवाना।
विज्ञापन
1 of 6
भोजपुरी सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की तरह ही भोजपुरी सिनेमा में कई अभिनेताओं ने अपने नाम बदले हैं। वो इसलिए क्योंकि नाम बदलने से रातों-रात बदल गई इन भोजपुरी सितारों की ऐसी किस्मत कि हर कोई हुआ इनका दीवाना। भोजपुरी सिनेमा के सितारों को अब हर कोई जानने लगा है। इन सितारों को उनके ऑनस्क्रीन नाम से ही ज्यादा लोग पहचानते हैं और कुछ लोग तो उनके ऑन्स्क्रीन नाम को ही उनकी रियल नाम समझने की भूल कर बैठते हैं। इस लिस्ट में भोजपुरी के बड़े-बड़े सितारों के नाम शामिल हैं। प्रदीप पांडे, रवि किशन, दिनेश लाल यादव, मोनालिसा, रानी चटर्जी यह सभी नाम इन सितारों के असली नाम नहीं हैं, बल्कि यह नाम इन्होंने फिल्मों में आने के बाद में रखे हैं।
2 of 6
प्रदीप पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रदीप पांडे
भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप पांडे का निकनेम चिंटू है, लेकिन वो हमेशा अपने नाम के आगे चिंटू लिखते हैं और फैंस भी उन्हें इसी नाम से जानते हैं। दरअसल, प्रदीप पांडे ने अपनी एक फिल्म में अपना निकनेम रख लिया और वो हिट हुई उसके बाद से उनका ऑनस्क्रीन नाम चिंटू ही रह गया। आज लोग उन्हें चींटू के नाम से ज्यादा पहचानते हैं।
3 of 6
रवि किशन
- फोटो : इंस्टाग्राम
रवि किशन
भोजपुरी फिल्मों के पॉपुलर अभिनेता रवि किशन ने बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में बेहतरीन काम किया है। उनकी फिल्मों को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इेतजार करते हैं। रवि किशन का असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है, लेकिन फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना रवि किशन कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दिनेश लाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव के एक्शन और रोमांस पर फैंस सीटी और ताली बजाते हैं। इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में 'निरहुआ रिक्शावाला' नाम की फिल्म की। बस इसी फिल्म से अभिनेता का नाम निरहुआ पड़ गया। यह फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। आज भी बहुत कम लोग जानते हैं कि दिनेश लाल यादव उनका असली नाम है।
विज्ञापन
5 of 6
मोनालिसा
- फोटो : इंस्टाग्राम
मोनालिसा
साशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज और वीजियोज से सनसनी मचाने वाली अभिनेत्री मोनालिसा का असली नाम अंतरा है। भोजपुरी सिनेमा और हिंदी टीवी सीरियल से लोकप्रिय हुई मोनालिसा के लाखों फैंस हैं। मोनालिसा एक बंगाली अभिनेत्री हैं। उनका असली नाम अंतरा विश्वास है। फिल्मों में आने के बाद इनका नाम मोनालिसा पड़ा। अब उनका सोशल मीडिया अकाउंट भी मोनालिसा के नाम से ही बना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।