{"_id":"6362a566e6ceb6629543db36","slug":"aamrapali-dubey-reel-video-with-actor-dinesh-lal-yadav-nirahua-fans-says-bhojpuri-superhit-jodi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aamrapali Dubey: आम्रपाली ने निरहुआ के साथ शेयर की मजेदार रील, फैंस बोले- भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी","category":{"title":"Bhojpuri","title_hn":"भोजपुरी","slug":"bhojpuri"}}
Aamrapali Dubey: आम्रपाली ने निरहुआ के साथ शेयर की मजेदार रील, फैंस बोले- भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक हैं। फैंस दोनों को पर्दे पर साथ देखना काफी पसंद करते हैं। अब एक बार फिर से दोनों को साथ में देखकर फैंस काफी खुश हैं। हालांकि दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक वीडियो में साथ दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखने के बाद फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और जमकर तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
2 of 4
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ हिंदुस्तानी, आम्रपाली दुबे
- फोटो : insta
आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें दिनेश लाल यादव उनके पीछे व्हाइट कलर की शर्ट में खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं आम्रपाली व्हाइट सूट के साथ कलर फुल दुपट्टे में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस को मजेदार तरीके से एक गाना गाते सुना जा सकता है। वीडियो में निरहुआ बस मुस्कुराते दिखाई दिए। दरअसल अभिनेत्री ने दिनेश लाल यादव को बिना गाना सुनाए ही ये वीडियो बनाया है।
आम्रपाली और दिनेश लाल यादव का ये वीडियो देखने के बाद फैंस जैसे क्रेजी हो गए हैं और कमेंट्स की झड़ी लग गई है। एक प्रशंसक ने अपनी मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "आम्रपाली जी...बहुत नाइंसाफी है ये दिनेश लाल यादव के साथ"। वहीं दूसरे ने लिखा- "भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी"। इसी तरह से अन्य भी कमेंट करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे
- फोटो : Social media
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी लोग पर्दे पर तो देखना पसंद करते ही हैं। इसके अलावा दोनों स्टार्स असल जिंदगी में भी एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। दिनेश लाल यादव राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। चुनाव के दौरान भी एक्ट्रेस ने दिनेश लाल यादव का समर्थन किया था। अभिनेता बीजेपी की आजमगढ़ सीट से से सांसद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।