फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pawan Singh: 'आत्महत्या के लिए उकसाया, बच्चा गिराने पर किया मजबूर', पवन सिंह की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 02 Nov 2022 10:49 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 02 Nov 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
bhojpuri actor pawan singh wife jyoti singh accused him of forcing miscarriage  suicide know details in hindi
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : social media

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्योति सिंह ने अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मेंटल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। अभिनेता की पत्नी ने दावा किया है कि पवन सिंह ने उन्हें बच्चा गिराने का फैसला लेने पर मजबूर किया। इतना ही नहीं ज्योति सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पवन सिंह ने उन्हें आत्महत्या तक करने के लिए उकसाया है। 

bhojpuri actor pawan singh wife jyoti singh accused him of forcing miscarriage  suicide know details in hindi
पवन सिंह-ज्योति सिंह - फोटो : social media

पत्नी ने खोला पवन सिंह का कच्चा चिट्ठा
ज्योति सिंह ने अपनी शिकायत में पवन सिंह का कच्चा चिट्ठा खोल दिया। अभिनेता की पत्नी ने बताया है कि मैंने, पवन सिंह से चार साल पहले यानी साल 2018 में शादी की थी। लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ही खुद पवन सिंह और उनका परिवार मुझे परेशान करने लगा। अभिनेता की मां प्रतिमा देसी और उसकी बहन मुझे मेरे लुक्स के लिए ताने देने लगी। इतना ही नहीं पवन सिंह की मां ने मुझसे तकरीबन 50 लाख रुपये भी लिए। मायके से पैसे लेकर देने के बाद भी पवन सिंह की मां हर दिन मुझे गालियां देती थी।

यह भी पढ़ें: खत्म नहीं हो रही राखी और शर्लिन की जुबानी जंग, अभिनेत्री ने ड्रामा क्वीन को बताया 'गंजा'

bhojpuri actor pawan singh wife jyoti singh accused him of forcing miscarriage  suicide know details in hindi
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से हुआ मिसकैरेज 
पुलिस में दर्ज हुई शिकायत के मुताबिक, जब ज्योति प्रेग्नेंट थी, तब उन्हें अलग-अलग प्रकार की दवाइयां दी जा रही थीं। इन दवाइयों की वजह से ही अभिनेता की पत्नी का मिसकैरेज हुआ। ज्योति सिंह ने अभिनेता पर यह आरोप भी लगया है कि वह शराब के नशे में उन्हें गालियां देते थे, उनके साथ बदसलूकी करते थे और उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाते थे। ज्योति सिंह ने यह भी कहा कि उनके पास हर एक चीज का सबूत है।

यह भी पढ़ें: सुष्मिता ने भाई-भाभी के तलाक के बीच भतीजी को किया बर्थडे विश, तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actor pawan singh wife jyoti singh accused him of forcing miscarriage  suicide know details in hindi
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने क्या कहा?
बता दें कि मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बलिया के पुलिस स्टेशन इन्चार्ज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने इस बात की जानकारी दी कि ज्योति की शिकायत दर्ज कर ली गई है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट्स की माने तो भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह किसी के भी कॉल्स का जवाब नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: केआरके ने खुद को बताया शाहरुख खान से भी बड़ा मूवी स्टार, भड़के यूजर बोले- आप SRK की जूती के बराबर भी नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed