फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tuesday Fitness: फिटनेस के मामले में किसी से कम नहीं हैं खेसारी लाल यादव, जानें भोजपुरी स्टार का सीक्रेट

Tue, 01 Nov 2022 09:47 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 01 Nov 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
Tuesday Fitness: know about Bhojpuri trending star Khesari Lal Yadav workout and diet plan
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत से जुड़े सभी सितारे अपनी फिटनेस के प्रति काफी सजग रहते हैं। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों की तरह खुद को फिट रखना चाहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खुद को फिट रखने के लिए ये स्टार्स कितनी मेहनत करते हैं। सितारे वर्कआउट के साथ अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान देते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स भी फिटनेस के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। तो चलिए आज आपको भोजपुरी के सलमान खान कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव का फिटनेस सीक्रेट बताते हैं...

Tuesday Fitness: know about Bhojpuri trending star Khesari Lal Yadav workout and diet plan
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ फिल्मों को लेकर बल्कि अपनी फिटनेस की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं। खेसारी लाल खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। वहीं, फिटनेस के मामले में खेसारी बॉलीवुड के सितारों को भी कड़ी टक्कर देते हैं। वह अक्सर अपनी वर्कआउट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

Tuesday Fitness: कभी मोटी होने पर मिलते थे ताने, फिर जानें कैसे रानी चटर्जी ने तय किया फैट से फिट तक का सफर
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

Tuesday Fitness: know about Bhojpuri trending star Khesari Lal Yadav workout and diet plan
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव जितनी मेहनत अपनी फिल्मों के लिए करते हैं, उतनी ही मेहनत वह खुद को फिट रखने के लिए भी करते हैं। खेसारी अपने बिजी शेड्यूल में भी वर्कआउट करना नहीं भूलते और जी तोड़ मेहनत करते हैं। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपना कदम रखने से पहले ही जिम जाना शुरू कर दिया था। खेसारी का मानना है कि बॉडी बनाना खेती करने से भी मुश्किल है और बॉडी ही उनकी खेती है क्योंकि फिल्मों में इसी मांग होती है।

Tuesday Fitness: 67 की उम्र में भी एकदम फिट हैं रेखा, जानिए उनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tuesday Fitness: know about Bhojpuri trending star Khesari Lal Yadav workout and diet plan
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी के सबसे फिट अभिनेता के तौर पर जाने जाने वाले खेसारी लाल यादव दिन में दो घंटे वर्कआउट जरूर करते हैं। वह कंधे से लेकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक्सरसाइज करते हैं। वहीं, अभिनेता को बॉडी बिल्डिंग का भी काफी शौक है। इसके अलावा वह अपनी डाइट का भी पूरा ध्यान देते हैं और वर्कआउट करने से पहले प्रोटीन शेक जरूर पीते हैं।

Paatal Lok 2: 'पाताल लोक 2' को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट! जयदीप अलहावत ने शूटिंग शेड्यूल को लेकर किया खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed