भोजपुरी इंडस्ट्री और इसके कलाकार इन दिनों पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके हैं। अपने शानदार अभिनय से लोगों के बीच मशहूर हुए यह कलाकार आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी तक भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। अपने अभिनय और गानों से लोगों का मनोरंजन करने वाले भोजपुरी के ये कलाकार राजनीति में भी शानदार पारी खेल चुके हैं। तो चलिए जानते हैं भोजपुरी के ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में जो अभिनय के अलावा राजनीति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं-
Bhojpuri: भोजपुरी इंडस्ट्री के इन चमकते सितारों ने किया राजनीति का रुख, अभिनय के साथ सियासत में भी दिखाया दम
भोजपुरी इंडस्ट्री और इसके कलाकार इन दिनों पूरे देश में लोकप्रिय हो चुके हैं। अपने शानदार अभिनय से लोगों के बीच मशहूर हुए यह कलाकार आए दिन चर्चाओं में बने रहते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोज तिवारी
भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता, गायक और गीतकार मनोज तिवारी लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अपने बेहतरीन गानों और शानदार अदाकारी से लोगों के बीच लोकप्रिय मनोज राजनीति की दुनिया में भी काफी सक्रिय हैं। अभिनेता ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ पर लोकसभा में जगह हासिल की।
South Actor: 33 साल छोटी लड़की से शादी करेगा ये साउथ एक्टर, कहा- दिल से जवान हूं, इसमें कुछ भी गलत नहीं
रवि किशन
भोजपुरी इंडस्ट्री के एक और मशहूर अभिनेता रवि किशन भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। अभिनेता का असली नाम रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला है। अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुके रवि राजनीति में भी कदम रख चुके हैं। अभिनेता वर्तमान में भाजपा के सांसद और नेता हैं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने साजिद खान को बताया अपना भाई, शर्लिन चोपड़ा के साड़ी और मेकअप का उड़ाया मजाक
नगमा
भोजपुरी अभिनेत्री नगमा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने भोजपुरी के साथ ही हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, पंजाबी और मराठी जैसी फिल्मों में भी काम किया है। भोजपुरी सिनेमा की माधुरी दीक्षित कही जाने वालीं नगमा भी राजनीति में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2004 में कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया था।
Rajeev Sen: सुष्मिता सेन के भाई करवाना चाहते हैं पत्नी का लाइ डिटेक्टर टेस्ट! बोले- मशीन झूठ नहीं बोलती
दिनेश लाल यादव
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बड़े कलाकार हैं। अभिनेता के नाम पर इंडस्ट्री में कई फिल्में बन चुकी हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखने वाले अभिनेता निरहुआ भी राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। एक्टर ने समाजवादी पार्टी से जोड़कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, लेकिन बाद में उन्होंने सपा का साथ छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया।
Sana Khan: 'मुझे सपने में मेरी जलती हुई कब्र दिखती थी', सना खान ने बताई खुद के हिजाबी बनने की वजह