भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का अयोध्या के एक होटल से लाखों का सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का सारा सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब अभिनेत्री आम्रपाली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आम्रपाली दुबे ने इस कार्रवाई पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अयोध्या पुलिस, प्रशासन और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है।
Aamrapali Dubey: 24 घंटे में मिला आम्रपाली दुबे का चोरी हुआ सामान, अभिनेत्री ने जताया यूपी सरकार का आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी से डर गई थीं आम्रपाली
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम्रपाली ने बताया, 'मेरा अलार्म नहीं बजा था। मैं चेक करने के लिए उठी तो देखा कि मेरा फोन नहीं था। मम्मी का भी फोन गायब था। फिर, मम्मी ने बताया कि उनका पर्स भी गायब है। मुझे चोरी का शक हुआ। मैं बहुत डर गई। मैंने तुरंत ही रिसेप्शन पर जाकर इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की।'
यह भी पढ़ें: Kichcha Sudeepa: गौशालाओं की मदद के लिए सामने आए किच्चा सुदीप, गोद लीं 31 गाय, यूजर्स बोले- दिल जीत लिया
सामान मिला सही सलामत
आम्रपाली दुबे ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगा नहीं था कि 24 घंटे के अंदर ही सामान मिल जाएगा। पर्स में से एक भी सामान गायब नहीं था। सोना भी सही सलामत था। मेरा पूरा सामान 22 से 25 लाख के आस-पास का था। मुझे इतनी जल्दी कार्रवाई होने की उम्मीद नहीं थी। मैं पुलिस और योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद करती हूं।'
यह भी पढ़ें: Rishab Shetty: क्या है कांतारा की सफलता का राज, 16 करोड़ की फिल्म ने कैसे कमाए 400 करोड़? ऋषभ शेट्टी ने खोला राज
ऐसे हुई थी चोरी
दरअसल, आम्रपाली दुबे अयोध्या में एक फिल्म की शूटिंग करने गई थीं। वे सिविल लाइन स्थित होटल शाने अवध में चौथी मंजिल पर अपनी मां के साथ रुकी हुई थीं। वे अपना कमरा बंद करना भूल गई थीं। इसी दौरान उनका लाखों का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इस चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी अक्सर होटल के कमरों की रेकी करते थे। जिन कमरों के दरवाजे खुले होते थे, उन कमरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
यह भी पढ़ें: Ved Teaser: रितेश देशमुख की 'वेड' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म