फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akanksha Dubey: आकांक्षा सुसाइड में यह एक्ट्रेस पूछताछ के लिए तलब, अभिनेत्री की मां ने लगाए गंभीर आरोप

Sat, 15 Apr 2023 10:43 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 15 Apr 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
Akanksha Dubey: Bhojpuri Actress suicide case mother accused tv star Anuradha Singh Police sen summon to her
आकांक्षा दुबे, अनुराधा सिंह - फोटो : social media

आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर सभी को चौंका दिया था। उनकी मौत के सदमे से जहां अभी कोई उभर नहीं पाया है, वहीं अभिनेत्री का सुसाइड केस और उलझता ही जा रहा है। जहां एक तरफ आकांक्षा के सुसाइड की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। वहीं दूसरी तरफ उनके केस में नए-नए आरोपी सामने आ रहे हैं। समर सिंह के बाद अब आकांक्षा की मां ने एक्ट्रेस अनुराधा सिंह पर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते वाराणसी पुलिस ने तलब किया है। 

Akanksha Dubey: Bhojpuri Actress suicide case mother accused tv star Anuradha Singh Police sen summon to her
अनुराधा सिंह - फोटो : social media

आपको बता दें, आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने समर सिंह के साथ ही अनुराधा सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी दावा किया था कि पुलिस अभिनेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। लेकिन अब जब पुलिस ने अनुराधा को पूछताछ के लिए बुला लिया है, तो यह देखना होगा कि इस केस में क्या कुछ नया सामने आता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आकांक्षा दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी के अनुरोध पर वाराणसी पुलिस ने अनुराधा को मुंबई तलब किया है और वहीं उनसे पूछताछ की जाएगी। 
Mandira Bedi: 'शांति से लेकर देश की पहली महिला स्पोर्ट्स एंकर तक', कुछ ऐसा रहा है मंदिरा बेदी का सफर

Akanksha Dubey: Bhojpuri Actress suicide case mother accused tv star Anuradha Singh Police sen summon to her
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर सिंह के साथ ही अपनी बेटी की आत्महत्या के मामले में अनुराधा सिंह पर भी कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। उनका आरोप था कि अनुराधा ने सुसाइड के तुरंत बाद जल्दबाजी में लाश को जलवा दिया था और अंतिम संस्कार के बाद आकांक्षा का मोबाइल भी अपने पास रख लिया था। इतना ही नहीं अनुराधा पर आरोप है कि उन्होंने मोबाइल का सारा डाटा भी डिलीट कर दिया था। ऐसे में शक की सुई उनकी तरफ घूमती है। बता दें, अनुराधा सिंह इस समय स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'इमली' में काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akanksha Dubey: Bhojpuri Actress suicide case mother accused tv star Anuradha Singh Police sen summon to her
आकांक्षा दुबे, समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, आकांक्षा दुबे काफी समय से भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। सुसाइड के बाद समर सिंह पर आकांक्षा की मां ने उन पर अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसी वजह से सिंगर को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद से वह जेल की सलाखों की पीछे बंद हैं।
Prosenjit Chatterjee: पोइला बोइशाख को लेकर प्रोसेनजीत चटर्जी ने कही यह बात, साझा की बचपन की मीठी यादें

विज्ञापन
Akanksha Dubey: Bhojpuri Actress suicide case mother accused tv star Anuradha Singh Police sen summon to her
आकांक्षा दुबे - फोटो : social media

आकांक्षा दुबे की वाराणसी के एक होटल में 26 मार्च 2023 को फांसी से लटकी हुई लाश बरामद हुई थी, जिसे सुसाइड कहा गया था। अभिनेत्री अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी गई हुई थीं। उनकी मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया था और सोशल मीडिया पर स्टार्स ने दुख भी व्यक्त किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed