फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vinod Yadav: फर्जी इंस्टीट्यूट चलाने के आरोप में अरेस्ट हुए भोजपुरी अभिनेता विनोद यादव, छात्रों को लगाया चूना

Sat, 15 Apr 2023 11:54 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 15 Apr 2023 11:54 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actor Vinod Yadav arrested for running Fake Paramedical Institute and in a Fraud case
विनोद यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विनोद यादव भोजपुरी जगत का जाना माना नाम हैं। विनोद को फैंस उनकी फिल्मों को देखना काफी पसंद करते हैं। पिछले कई दिनों से अभिनेता कानूनी-पचड़ों में पड़े हुए हैं। अब एक बार फिर विनोद को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोप है कि उन्होंने पहले फर्जी अस्पताल चलाकर अपना नाम खराब किया था और अब उन्होंने पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के नाम पर 600 स्टूडेंट्स की लाइफ खराब कर दी है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Bhojpuri actor Vinod Yadav arrested for running Fake Paramedical Institute and in a Fraud case
विनोद यादव - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बीते कुछ दिनों से विनोद काफी चर्चा में चल रहे हैं, वजह है उनका गैरकानूनी काम करना। विनोद पर आरोप है कि वह एक फर्जी इंस्टीट्यूट चला रहे थे। आरोप है कि बरेली के इस इंस्टीट्यूट में किसी भी स्टूडेंट बिना सेमेस्टर एग्जाम के ही अगली क्लास में एडमिशन मिल जाता था। जब कई स्टूडेंट्स ने एग्जाम्स को लेकर दबाव बनाया तो उनसे यह कहा जाता था कि परीक्षा जल्द होगी। इस तरह बिना किसी परीक्षा और रिजल्ट के मेडिकल शिक्षा के नाम पर कई साल से यह काला धंधा चल रहा था।

Amir Khan: फिल्म अभिनेता आमिर खान जैन धर्म से इसलिए हैं प्रभावित, इन तीन `अ` का खुद करते हैं पालन

Bhojpuri actor Vinod Yadav arrested for running Fake Paramedical Institute and in a Fraud case
विनोद यादव - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  पीलीभीत रोड में बन्नुवाल कालोनी में चल रहे पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट पर काफी दिन बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस ने इंस्टीट्यूट से जब बच्चों के वैध कागज मांगे तो उनके पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं था। यहां कई साल से फर्जीवाड़ा चल रह रहा था।

Om Prakash: शादी में मिला था ‘दद्दू’ को पहली फिल्म का ऑफर, हीरो से ज्यादा रहती थी ओम प्रकाश की डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri actor Vinod Yadav arrested for running Fake Paramedical Institute and in a Fraud case
विनोद यादव - फोटो : सोशल मीडिया

स्टूडेंट्स के फर्जी  रजिस्ट्रेशन किया जाता था। यही नहीं, इन लोगों ने छात्रों को फर्जी डिग्री भी देनी शुरू कर दी थी। कई लोगों ने मिलकर इस इंस्टिट्यूट के बारे में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी, जिसके बाद सीएम कार्यालय से मामले की जांच कर दोषियों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। ऐसे में पुलिस ने विनोद यादव को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था।

Ankita Lokhande: बचपन से आंखों में संजोया था एयर होस्टेस बनने का ख्वाब, फिर ‘अर्चना’ बन यूं बनाई अलग पहचान

विज्ञापन
Bhojpuri actor Vinod Yadav arrested for running Fake Paramedical Institute and in a Fraud case
विनोद यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इस मामले का जानकारी देते हुए पुलिस की तरफ से बताया गया कि इस इंस्टीट्यूट में किसी भी कोर्स के लिए कोई तय फीस नहीं थी। यह सारा काम दलाल  लोग करते थे। वह लोगों को अपने जाल में फंसा कर यहां लाते थे और अपना कमीशन लेकर चंपत हो जाते थे। ऐसे में कई कोर्स के लिए लाखों रुपये फीस के नाम पर  इन्होंने छात्रों को लूटा है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed