फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshara Singh: गुपचुप तरीके से कोर्ट पहुंची भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह, जमानत ले हो गईं गायब, जानिए पूरा मामला

Tue, 22 Nov 2022 10:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 22 Nov 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
bhojpuri actress Akshara Singh gets bail from hajipur civil court in bahubali munna shukla dance party case
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को जमानत मिल गई है। दरअसल, अभिनेत्री अक्षरा सिंह, बाहुबली मुन्ना शुक्ला डांस पार्टी मामले को बीते सोमवार को हाजीपुर कोर्ट में पेश हुई थीं। कोर्ट ने अक्षरा सिंह का पक्ष सुनने के बाद उन्हें जमानत दे दी। दरअसल, बाहुबली मुन्ना शुक्ला पार्टी मामले में पुलिस ने अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस अक्षरा सिंह को गिफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी, लेकिन अक्षरा सिंह फरार थीं।

bhojpuri actress Akshara Singh gets bail from hajipur civil court in bahubali munna shukla dance party case
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला

क्या था मामला?
यह मामला दो साल पुराना है, जब कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा दिया गया था। नाइट कर्फ्यू के दौरान 23 अप्रैल 2021 को बाहुबली मुन्ना शुक्ला के घर में नाइट पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में भोजपुरी स्टार अक्षरा भी शामिल हुई थीं। रात भर चली इस डांस पार्टी में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई गई थीं। इतना ही नहीं मुन्ना शुक्ला और उनके समर्थकों ने पार्टी में फायरिंग भी की थी।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: टीना दत्ता के पक्ष में आए कुशाल टंडन, सुंबुल तौकिर खान के पिता और शो के मेकर्स को लगाई फटकार

bhojpuri actress Akshara Singh gets bail from hajipur civil court in bahubali munna shukla dance party case
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram

अक्षरा सिंह के फरार होने की खबरें
डांस पार्टी के दौरान मुन्ना शुक्ला ने माइक पर कहा था कि हमारे यहां अगरबत्ती नहीं, गोलियां चलती हैं। उस समय अक्षरा सिंह भी स्टेज पर मौजूद थीं। पार्टी का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने मुन्ना शुक्ला, उनकी पत्नी और अक्षरा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एफआईआर के बाद से ही अक्षरा सिंह फरार चल रही थीं।

यह भी पढ़ें: Splitsvilla 14: सनी लियोनी के शो में उर्फी को हुआ प्यार! बोलीं- 'मैंने तो हां कर दी, अब तुम्हारी बारी'

विज्ञापन
विज्ञापन
bhojpuri actress Akshara Singh gets bail from hajipur civil court in bahubali munna shukla dance party case
अक्षरा सिंह - फोटो : अमर उजाला

अक्षरा को ढूंढने मुंबई पहुंची थी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैशाली के लालगंज थाने की पुलिस ने कुछ महीने पहले एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था, लेकिन वे फरार थीं। इसके बाद पुलिस की एक टीम का गठन हुआ, जो अक्षरा सिंह की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पहुंच गईं। हालांकि, पुलिस को अक्षरा उनके मुंबई स्थित घर पर भी नहीं मिलीं। 10 नवंबर को पुलिस ने एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पटना स्थित मकान के बाहर पोस्टर लगाते हुए उन्हें फरार बताया था। साथ ही, अक्षरा सिंह को कोर्ट में पेश होने के लिए भी कहा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षरा सिंह गुपचुप तरीके से हाजीपुर कोर्ट पहुंचीं और वहां से जमानत लेकर चली गईं।   


यह भी पढ़ें: Manoj Tiwari: मनोज तिवारी के घर गूंजेंगी किलकारियां, तीसरी बार बनेंगे पिता, बोले- 'खुशी को बयां नहीं कर सकता'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed