भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर हाल ही में अभिनेत्री यामिनी सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि फिल्म के सेट पर पवन सिंह ने उन्हें गंदा काम करने और उनके साथ समझौता करने के लिए कहा था। अब पवन सिंह पर लगाए इन आरोपों को अभिनेत्री ने खारिज कर दिया है और अपने इन आरोपों को लेकर सफाई दी है। यामिनी सिंह ने मीडिया में चल रही खबरों को बकवास बताया और पवन सिंह का नाम लिए बिना ही कहा कि उन्होंने कभी कॉम्प्रोमाइज करने के लिए नहीं कहा था।
Yamini Singh: पवन सिंह पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोपों से पलटीं यामिनी सिंह, कहा- गलत तरीके से...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपों का खंडन
दरअसल, अभिनेत्री यामिनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो साझा किया। इसी वीडियो में उन्होंने कहा कि मैंने इंटरव्यू में फिल्म 'बॉस' को छोड़ने को लेकर बात की थी। मैंने कॉम्प्रोमाइज जैसा कुछ भी नहीं बोला था। मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है। मैंने कहा था कि उस फिल्म के कुछ स्टाफ ने मेरे साथ बदतमीजी की थी। मैंने उनका (पवन सिंह) नाम नहीं लिया था। मुझे रात को नौ बजे कॉल करके कहा गया कि चल ऑटो पकड़ और शूट पर आजा...तो मुझे यह बर्ताव पसंद नहीं आया और मैंने खुद वह फिल्म छोड़ दी।
A post shared by 𝐘𝐀𝐌𝐈𝐍𝐈𝐈𝐄𝐄 𝐒𝐔𝐍𝐈𝐓𝐀 𝐒𝐈𝐍𝐆𝐇 🕊 (@yaminisingh_official)
Yamini Singh: इस भोजपुरी अभिनेत्री ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- सेट पर मुझे गंदा काम...
यामिनी सिंह ने कहा कि मैंने किसी पर भी कोई गंभीर आरोप नहीं लगाया था। मैंने कहा कुछ और था। उसे किसी और तरीके से लिखा गया। लोगों ने अर्थ का अनर्थ कर दिया। मैं इस इंडस्ट्री में विवाद पैदा करने नहीं आई हूं। मैं मेहनत करती हूं और अपने काम के दम पर आगे बढ़ सकती हूं। मुझे आगे बढ़ने के लिए किसी को भी बदनाम करने की जरूरत नहीं है। मेरे पापा को पता चलेगा तो वह मुझे वापस बुला लेंगे। आप सब से आग्रह है कि ऐसी झूठी खबरें न फैलाएं।
Honey Singh: ‘परिवार के साथ होते तो नहीं मरते सुशांत', डिप्रेशन में अपनों के साथ को लेकर भावुक हुए हनी
पवन को दी जन्मदिन की बधाई
यामिनी ने वीडियो में पवन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि जिसके बारे में आज ये सब गलत बातें कही जा रही हैं, आज उनका जन्मदिन है। आज के दिन आप सब लोगों को ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। मैं सर को जन्मदिन की बधाई देती हूं। उनके और मेरे बीच जो भी समस्या है, वह हमारा निजी मामला है। हम उसे आपस में निपटा लेंगे। मैं उनके साथ काम क्यों नहीं करना चाहती हूं, वह मेरी निजी राय है। इसके बारे में मैं कुछ नहीं कहना चाहती हूं। आखिर में, मैं बस यहीं कहूंगी कि बदतमीजी और कॉम्प्रोमाइज शब्द में बहुत अंतर है। मुझे भी पता है कि कौन सा शब्द कहां इस्तेमाल करना है।
Pawan Singh: तीन अफेयर और दो शादियों के बाद भी तन्हा हैं पवन सिंह? लग चुके हैं कई आरोप