भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री मोनालिसा अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। मोनालिसा ने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 10’ से दर्शकों के बीच प्रसिद्धि हासिल की थी। मोनालिसा इन दिनों टीवी शो में अपने अभिनय का जादू बिखेर रही हैं। मोनालिसा 'बेकाबू' के साथ टेलीविजन पर लौटीं और यामिनी के रूप में दर्शकों का दिल जीत रही हैं। अब मोनालिसा अपना परिवार आगे बढ़ाने के बारे में सोच रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि अपने बच्चे को लेकर मोनालिसा ने क्या इच्छा जाहिर की है।
Monalisa: परिवार आगे बढ़ाना चाहती हैं मोनालिसा, अभिनेत्री ने कहा- कोशिश ही कर सकते हैं बाकि भगवान पर छोड़ा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी जगत और टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी से लेकर प्रोफेशन के बारे में बात की और अपने अपने परिवार को आगे बढ़ाने की इच्छा जाहिर की। मोनालिसा ने अपने शो के बारे में बताते हुए कहा, ‘मैं इस इंडस्ट्री में इतने सालों से हूं और मैं हमेशा एकता कपूर मैम के साथ काम करना चाहती थी। यह उनके साथ मेरा पहला प्रोजेक्ट है और मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है, क्योंकि जिसे आप अपनी दुआ में मांगते हैं और वह सच हो जाता है तो बहुत खुशी होती है।’
Chiranjeevi: राम चरण के जन्मदिन पर चिरंजीवी ने ऑस्कर जीत के लिए RRR टीम को किया सम्मानित, ट्वीट कर कही यह बात
मोनालिसा ने आगे कहा, ‘ऑडिशन देते समय मैंने हमेशा यह सुनने को मिलेगा कि एकता मैम अपने कलाकारों को भव्य तरीके से दिखाती हैं। रोल्स हमेशा जीवन से बड़े होते हैं और आखिरकार जब मुझे रोल मिला तो मैं खुशी से झूम उठी। मुझे उस वक्त सच में यह विश्वास नहीं हो रहा था कि क्या सच में मैं एकता मैम के साथ काम करने वाली हूं। यह किसी सपने के सच होने जैसा था।’
Utpal Duta: कॉमेडी हो या फिर विलेनगिरी, 70 के दशक के इस अभिनेता के हर किरदार ने लूटी वाहवाही
मोनालिसा से जब परिवार आगे बढ़ाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘हां विक्रांत और मैं एक परिवार शुरू करना चाहते हैं। मैं ब्रेक पर नहीं हूं, हम अपने परिवार तरीके को आगे बढ़ना चाहते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करते क्योंकि यह चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं। हमने सब कुछ भगवान और अपनी किस्मत पर छोड़ दिया है क्योंकि यह चीजें हमारे हाथ में नहीं होती है।’
Avatar The Way of Water: अमेजन पर देख सकते हैं जेम्स कैमरून की फिल्म, मगर करनी पड़ेगी जेब ढीली
अपने नए शो के बारे में बात करते हुए मोनालिसा ने बताया कि इस शो में उनका नेगेटिव रोल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दर्शक उन्हें नेगेटिव रोल में ही पसंद करते हैं। उन्होंने आगे कहा, टेलीविजन में मैं नेगेटिव रोल कर रही हूं लेकिन जब मैं वेब शो करती हूं तो पॉजिटिव किरदार निभाती हूं।