Bhojpuri: इंस्टा रील्स बनाकर फेमस हुईं छोटे गांव की ये लड़कियां, निरहुआ-खेसारी के साथ काम कर बनीं हिट एक्ट्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पी राघवानी
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है भोजपुरी अभिनेत्री शिल्पी राघवानी का। आज इंडस्ट्री में वह 'गोपालगंज की क्वीन' के नाम से जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रील्स बनाकर की थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी पहचान बनाई और इंडस्ट्री में कदम रखा। अब वह खेसारी लाल यादव, अंकुश राजा, पवन सिंह, समर सिंह और रितेश पांडे जैसे कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।
Rakhi Sawant: बुर्का पहन इफ्तार पार्टी में पहुंचीं राखी सावंत, यूजर्स ने किया ट्रोल, कहा- नौटंकीबाज
माही श्रीवास्तव
माही श्रीवास्तव भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो छोटे गांव से निकलकर बड़े पर्दे पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं। शुरुआत में वह रील्स बनाती थीं। अब वह एक से एक धमाकेदार म्यूजिक वीडियोज में काम कर रही हैं। उन्होंने पवन सिंह के फेमस म्यूजिक वीडियो 'ले लो पुदीना' में काम किया है।
Samantha: अल्लू अर्जुन की बेटी के साथ 'शाकुंतलम' में काम करने पर खुश हैं सामंथा, अरहा को बताया 'सुपरस्टार'
कोमल सिंह
भोजपुरी अभिनेत्री कोमल सिंह को कोरोना काल के दौरान पहचान मिली। दरअसल, कोरोना काल के दौरान उन्हें इंस्टा रील्स के जरिए शोहरत मिली, जिसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा और खेसारी लाल यादव के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया। आज लोग अभिनेत्री की बोल्ड तस्वीरों के दीवाने हैं।
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' यूनिवर्स लॉन्च करेंगे असित मोदी, शो पर फिल्म बनाने को लेकर कही यह बात
आरोही सिंह
इस लिस्ट में भोजपुरी अभिनेत्री आरोही सिंह भी शामिल हैं। आज वह इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। उन्होंने रितेश पांडे के साथ म्यूजिक वीडियो 'लाइका ना होई' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इसके साथ वह सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर फैंस का मनोरंजन करती हैं।
RRR: 'आरआरआर' के एक साल पूरा होने पर कार्तिकेय ने लिखा भावुक नोट, साझा की 'नाटू नाटू' की यह दिलचस्प कहानी