भोजपुरी सिनेमा में ज्यादातर वहीं नायक सफल हैं जो गायक रहे हैं। मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ,पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे जैसे नायक भोजपुरी में गायकी में पहचान बनाने के फिल्मों में आए और फिल्मों में भी उन्हें खूब लोकप्रियता मिली है। इन दिनों भोजपुरी फिल्मों से ज्यादा भोजपुरी के गाने खूब पसंद किए जा रहे हैं और भोजपुरी के सभी स्टार्स फिल्मों के साथ साथ अपने प्राइवेट एल्बम निकाल रहे हैं। भोजपुरी की नायिकाएं भी अब धीरे धीरे गायक के क्षेत्र में उतर रही हैं। अभी हाल ही में आम्रपाली दुबे का नया गाना 'सइयां जी सेल्फिश' रिलीज हुआ है और इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। आइए जानते है कि भोजपुरी की ऐसी कौन कौन अभिनेत्रियां है जो अभिनय के क्षेत्र में आने के बाद सिंगर बनी है।
Bhojpuri: आम्रपाली दुबे के ‘सैंयाजी सेल्फिश’ का धमाल, भोजपुरी की हीरोइनें भी दिग्गज गायकों से कम नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षरा सिंह
भोजपुरी की कई अभिनेत्रियां तो शौकिया तौर पर गा रही हैं, लेकिन अक्षरा सिंह ने अभिनेत्री बनने के बाद गायिकी को भी उतना ही गंभीरता से लिया है, जितना कि अपने अभिनय करियर को। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के साथ बहुत सारे हिट गाने हैं। अक्षरा सिंह ने अपनी गायकी की शुरुआत पवन सिंह के साथ की, साल 2017 में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह का गाया गीत 'सुन रे सुगनिया बंद बा दुकनिया' काफी चर्चित गीत रहा है। अक्षरा सिंह अब तक 'डोंट टच माय हैंड', 'कमरिया' 'झूलनियां', 'इधर आने का नहीं' जैसे कई हिट गाने गा चुकी हैं और उनके गाए गानों को लोग खूब पसंद करते हैं।
Salman Khan: ‘दबंग’ खान की जन्मदिन पार्टी में शाहरुख ने गले लगाकर दी बधाई, तो संगीता को किस करते दिखे सलमान
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ साल 2014 में 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म में दर्शकों ने निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे की जोड़ी को खूब पसंद किया। आम्रपाली दुबे ने अपने करियर में सबसे ज्यादा भोजपुरी फिल्में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ ही की हैं। अपने गायन करियर की शुरुआत भी आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी एल्बम 'आवा ऐ आम्रपाली निरहुआ रंग डाली' से किया था। आम्रपाली शौकिया तौर पर ही गाने गाती हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'सिपाही' में भी एक गीत 'आम्रपाली मन करे' गाया था। अभी हाल ही में आम्रपाली दुबे का नया गीत 'सइयां जी सेल्फिस' रिलीज हुआ है, इस गीत को भी आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ गाया है।
Rashmika Mandanna: पैपराजी ने रश्मिका पर किया ऐसा कमेंट, शरमा गईं अभिनेत्री, वीडियो वायरल
अंजना सिंह
भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार अंजना सिंह भी गायकी में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। अंजना सिंह ने छठ गीत 'बहंगी लचकत जाए' से अपने गायन करियर की शुरुआत की। यह भोजपुरी में एक पारंपरिक गीत था। इसके बाद अंजना सिंह ने हिंदी एल्बम 'बम बम बोले' में रैप गाया।पिछले नवरात्रि में अंजना सिंह का देवी गीत 'मईया के जगराता' रिलीज हुई। इस अलबम में भी अंजना सिंह ने रैप गाया था। अंजना सिंह कहती हैं, 'मैं कोई पारंपरिक गायिका तो हूं नहीं, जब भी कभी कभार गाने का मौका मिल जाता है तो गा लेते हैं। मुझे गायन के क्षेत्र में करियर नहीं बनाना है, इसलिए मैंने ज्यादा गायकी की तरह ध्यान नहीं है।'
Tunisha Sharma Death News Live: तुनिशा केस में 17 लोगों के बयान दर्ज, आज पंचतत्व में विलीन होंगी एक्ट्रेस
रानी चटर्जी
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन रानी चटर्जी भी गायिकी में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्म 'रानी वेड्स राजा' में दो गीत गाए हैं, जिनमे से रितेश पांडे के साथ उनका गाया रैप सॉन्ग 'का हो का हाल बा' सुपर हिट रहा। रानी चटर्जी कहती है, 'मैं तो कोई प्रोफेशनल सिंगर हूं नहीं, इसलिए जब पहली बार रितेश पांडे के साथ गाने का मौका मिला तो काफी घबराई हुई थी। इस गाने की पहले तीन घंटे रिहर्सल की उसके बाद गाए। इस गाने के बहुत सारे अलबम में गाने के ऑफर आए, लेकिन मुझे गायिकी में करियर नहीं बनाना है।
Anushka Sharma: अनुष्का ने झूलन के साथ काटा केक, 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी होने पर मनाया जश्न