बॉलीवुड के सितारों की तरह अब भोजपुरी के सितारे भी अपनी शादी की खबर की किसी को कानों कान तक पता नहीं होने देते हैं। गुरुवार को भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू बनारस में शादी कर रहे हैं, अपनी शादी में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से जुड़े कुछ खास लोगों को आमंत्रित भी किया है,लेकिन सबसे गुजारिश भी की है कि उनकी शादी की खबर कहीं लीक न होने पाए। जबकि उनकी शादी दोनों परिवार की रजामंदी से हो रही है।
Exclusive: कल शादी के बंधन में बंधेंगे भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी संग लेंगे सात फेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिली जानकारी के अनुसार अरविंद अकेला कल्लू बनारस की रहने वाली शिवानी पांडे से शादी कर रहे हैं और यह विवाह दोनो परिवार की इच्छा से हो रही है। इस शादी से पहले कई बार ऐसी चर्चा रही है कि अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा से ही जुड़ी किसी अभिनेत्री से शादी करेंगे। कई लोगों के साथ उनके अफेयर्स की खबरें भी उड़ीं, लेकिन अरविंद अकेला कल्लू ने हमेशा से ही ऐसी खबरों को महज एक अफवाह ही बताया है। जब भी कल्लू की शादी की खबरें उड़ीं तो हर बार अरविंद अकेला कल्लू ने यही कहा कि उनकी शादी जहां भी होगी उनके परिवार के इच्छा के मुताबिक ही होगी।
PPKPP: 'तारक मेहता' का साथ छोड़ मालव राजदा ने किया नए शो का एलान, एक बार फिर करेंगे लोगों का मनोरंजन
अरविंद अकेला कल्लू मूलतः बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं। उनकी शादी बनारस की रहने वाली शिवानी पांडे से कल 26 जनवरी को बनारस के अंजली वाटिका में संपन्न होगी। शिवानी पांडे के पिता का नाम संतोष पांडे और माता का नाम नीलम पांडे है। अरविंद अकेला कल्लू के बड़े भाई आशुतोष चौबे की शादी बनारस के इसी होटल अंजलि वाटिका होटल में 7 मार्च 2019 को संपन्न हुई थी। जहां पर अरविंद अकेला कल्लू की शादी होने जा रही है। सबसे खास बात यह थी कि शादी बिना दहेज की हुई है, जिसकी सराहना चारों ओर हुई थी।
Abdu Rozik: बिग बॉस 16 के बाद अब्दु रोजिक के हाथ लगा बड़ा शो, बिग ब्रदर में आएंगे नजर!
मिली जानकारी के मुताबिक तिलक का आयोजन 24 जनवरी को हुआ था और शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन बनारस में ही 28 जनवरी को होगा। शादी में समारोह में मुंबई से कुछ खास लोगों को आमंत्रित किया गया है। बाकी मेहमानों को रिसेप्शन पार्टी में आमंत्रित किया गया है।
Pathaan Movie Live Updates: शो रद्द...फटे पोस्टर और जमकर विरोध, जानिए पठान की रिलीज के बाद कहां-कहां हुआ बवाल